पहली मुलाकात यशराज फिल्म्स के जिम में, फिर दिल दे बैठीं रिया... 8 जून को छोड़ा सुशांत का घर, 6 दिन बाद आई मौत की खबर

Updated:
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते की शुरुआत एक दोस्ती से हुई थी. 2019 में हुई एक मुलाकात ने दोनों को करीब ला दिया, जो प्यार और साथ रहने तक पहुंचा. लेकिन 8 जून 2020 को रिया के घर छोड़ने के बाद सब कुछ बदल गया.

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते की चर्चा आज भी होती है. लेकिन कम लोग जानते हैं कि दोनों की कहानी प्यार से नहीं, बल्कि करीब छह साल पुरानी दोस्ती से शुरू हुई थी. 2013 में हुई पहली मुलाकात के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए. फिर 2019 में एक पार्टी में हुई मुलाकात ने सब कुछ बदल दिया. रिश्ता इतना आगे बढ़ा कि दोनों साथ रहने लगे. लेकिन जून 2020 में कहानी ने अचानक ऐसा मोड़ लिया, जिसने इस रिश्ते को हमेशा के लिए सवालों से जोड़ दिया.

विज्ञापन

2013 में जिम में मिले थे रिया और सुशांत

रिया चक्रवर्ती ने 2020 में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और सुशांत की पहली मुलाकात करीब 2013 में यशराज फिल्म्स के जिम में हुई थी. उस समय सुशांत 'काई पो छे!' के बाद अपनी पहचान बना रहे थे, जबकि रिया भी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी थी. रिया ने बताया था कि उन्हें सुशांत तब भी पसंद थे, लेकिन दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी. इसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी और काम में व्यस्त हो गए. करीब छह साल तक यह रिश्ता दोस्ती से आगे नहीं बढ़ा. फिर 2019 में अचानक दोनों की जिंदगी में एक पुराना चेहरा दोबारा लौटा.

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती,  फोटो - इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती, फोटो - इंस्टाग्राम

13 अप्रैल 2019 को फिर हुई मुलाकात

13 अप्रैल 2019 को रोहिणी अय्यर की एक पार्टी में उनकी और सुशांत की दोबारा मुलाकात हुई. यही मुलाकात आगे चलकर उनके रिश्ते का सबसे बड़ा मोड़ बनी. रिया ने बताया था कि सुशांत ने उनसे अपने प्यार का इजहार किया था. रिया के मुताबिक, सुशांत ने कहा था कि उन्हें पहली ही मुलाकात में प्यार हो गया था. हालांकि, रिया ने तुरंत जवाब नहीं दिया और उनसे थोड़ा वक्त मांगा. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अप्रैल 2019 से दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे.

ये भी पढ़ें: सुशांत सुसाइड या हत्या? '2-3 बार दबाया गया था गला'... पोस्टमार्टम स्टाफ के दावे से फिर गरमाया मामला

दोस्ती से प्यार और फिर साथ रहने तक पहुंचा रिश्ता

रिश्ता शुरू होने के बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया. अक्टूबर 2019 में दोनों यूरोप की यात्रा पर भी गए. धीरे-धीरे उनकी निजी जिंदगी एक-दूसरे से जुड़ती चली गई. दिसंबर 2019 में दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया. वे मुंबई के बांद्रा स्थित माउंट ब्लैंक में रहते थे. यानी जिस रिश्ते की शुरुआत सालों पहले एक जिम में हुई दोस्ती से हुई थी, वह कुछ ही महीनों में लिव-इन तक पहुंच चुका था. जनवरी 2020 में रिया ने सुशांत के जन्मदिन पर उनके साथ तस्वीरें भी साझा कीं. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा और तेज हो गई.

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती  यूरोप ट्रिप  फोटो
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती यूरोप ट्रिप फोटो

फिर आया 8 जून 2020

कहानी का सबसे बड़ा मोड़ जून 2020 में आया. 8 जून को रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं. इसके बाद दोनों साथ नहीं रहे. यहीं से इस रिश्ते की कहानी में कई सवाल जुड़ गए. आखिर 8 जून के बाद क्या हुआ? सुशांत की जिंदगी में उन दिनों क्या चल रहा था? इन सवालों पर बाद में काफी चर्चा हुई.

सिर्फ 6 दिन बाद आई सुशांत की मौत की खबर

8 जून के ठीक छह दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए. उनकी मौत की खबर सामने आते ही बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक हर कोई सदमे में था. महज छह दिन के अंतराल में सामने आई इस खबर ने सुशांत की जिंदगी और उनके आखिरी दिनों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' के बाद फिर छाया अक्षय खन्ना का जलवा, 'बेस्ट बडी' संग तस्वीरें वायरल, अब इस फिल्म में बनेंगे 'शुक्राचार्य'

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola