Bigg Boss 20 Episode 4 Live: ईशा रिखी ने इशारों इशारों में बादशाह को कहा Play Boy, बोली- धोखा देकर Guilty नहीं होते
बिग बॉस लाइव
बिग बॉस 20 के चौथे एपिसोड में घर का माहौल कई ट्विस्ट और ड्रामे से भरा रहा. कैप्टेंसी टास्क से लेकर घरवालों के बीच बदलते समीकरणों तक, कंटेस्टेंट्स के अलग-अलग रंग देखने को मिले. इस दौरान जहां कुछ रिश्ते मजबूत होते नजर आए, वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव भी बढ़ा. घर की राजनीति, गेम प्लान और कैप्टेंसी की रेस ने पूरे एपिसोड को काफी दिलचस्प बना दिया.
ईशा रिखी ने इशारों इशारों में बादशाह को कहा प्लेबॉय
ईशा रिखी का बिग बॉस के घर में दर्द छलका. उन्होने कहा कि जो लड़के चीट करते हैं और मैं ये किसी के लिए नहीं कह रही हूं, ऐसे लोगो के लिए मूव ऑन की कोई थीम नहीं होती है.
फिर वह कहती हैं कि जो चिट करते हैं, वह Guilty होते हैं, जो लोग प्लै बॉय टाइम होते हैं.
यंग ने आम्रपाली पर सुनाया शायरी
हमें तो अपनों ने लूटा, गैरो में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था. लेकिन तैर के निकला, क्यों कि मेरे में दम था.
इस पर कंटेस्टेंट्स हंसने लगते हैं
कनिका मान ने आम्रपाली दुबे को कहा भाभी!
रोहिद खान को लेकर आम्रपाली दुबे की फिक्र देखकर कनिका मान ने उन्हें मजाक-मजाक में भाभी कह दिया. दरअसल, जब रोहिद बॉक्सिंग कर रहे थे, तो आम्रपाली ने कहा, “देखना, मेरे रोहिद को चोट न लगे.” बस फिर क्या था, कनिका ने तुरंत उन्हें भाभी कहकर माहौल को और भी मजेदार बना दिया.
कनिका और गुल्लू की क्यूट केमिस्ट्री ने जीता दिल!
कनिका मान ने कहा कि उन्हें लोगों पर ज्यादा भरोसा नहीं होता. इस पर गुल्लू ने बड़े ही क्यूट अंदाज में पूछा, “मेरे पर कितना भरोसा है?” कनिका ने मुस्कुराते हुए कहा, “50 परसेंट!” बस फिर क्या था, दोनों की ये मजेदार बातचीत और प्यारी नोकझोंक देखने लायक थी.
घरवालों ने शाहरुख खान के गाने पर किया डांस
बिग बॉस 20 में शाहरुख खान के ओम शांति ओम के गाने दर्द ए डिस्को पर डांस करते हैं. कनिका ग्लैमरस अंदाज में दिखाई देती हैं.
यंग बने बिग बॉस 20 के पहले कैप्टन
यंग डीएसए ने गुल्लू और आसिफ को हराकर कैप्टेंसी अपने नाम कर ली.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए