'धुरंधर' के बाद फिर छाया अक्षय खन्ना का जलवा, 'बेस्ट बडी' संग तस्वीरें वायरल, अब इस फिल्म में बनेंगे 'शुक्राचार्य'

Updated:
विज्ञापन

अक्षय खन्ना और रजत रवैल,फोटो - इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार से सुर्खियां बटोरने वाले अक्षय खन्ना लंबे समय बाद मुंबई में नजर आए. इस दौरान वह निर्माता रजत रावल के साथ दिखे. अब अभिनेता ‘महाकाली’ में एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड के उन कलाकारों में अक्षय खन्ना का नाम आता है, जो फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहते. लेकिन धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाने के बाद अभिनेता की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है. अब लंबे समय बाद अक्षय खन्ना मुंबई में नजर आए हैं. वह निर्माता रजत रावल के साथ दिखाई दिए, जिन्होंने उन्हें अपना ‘बेस्ट बडी’ बताया है. दोनों की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई.

विज्ञापन

रजत रावल संग लंच पर पहुंचे अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में नजर आए. वह निर्माता रजत रावल के साथ लंच करने पहुंचे थे. इस दौरान अभिनेता ने कैमरे के सामने पोज भी दिया. अक्षय की सार्वजनिक मौजूदगी कम ही देखने को मिलती है, इसलिए उनकी यह तस्वीर सामने आते ही फैंस का ध्यान खिंच गया. रजत रावल ने भी अक्षय के साथ तस्वीर साझा की और उन्हें अपना ‘बेस्ट बडी’ बताया. उन्होंने अभिनेता की जमकर तारीफ करते हुए उनके साथ बिताए लंच को लेकर पोस्ट किया.

View on Instagram

धुरंधर में रहमान डकैत बनकर छाए

अक्षय खन्ना को हाल के दिनों में सबसे ज्यादा चर्चा धुरंधर में निभाए रहमान डकैत के किरदार से मिली. रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में अक्षय का किरदार ज्यादा लंबा नहीं था, लेकिन उनके अभिनय ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया.

धुरंधर के बाद सोशल मीडिया पर भी अक्षय खन्ना के किरदार को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली. फिल्म की दूसरी कड़ी में उनकी मौजूदगी पहले के मुकाबले कम रही, लेकिन रहमान डकैत के किरदार को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही.

अब शुक्राचार्य के किरदार में दिखेंगे

धुरंधर के बाद अक्षय खन्ना अब एक बिल्कुल अलग तरह के किरदार में नजर आने वाले हैं. वह फिल्म ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य की भूमिका निभाएंगे. यह फिल्म तेलुगु सिनेमा में अक्षय खन्ना की शुरुआत भी होगी.

फिल्म में शुक्राचार्य को असुरों के गुरु के रूप में दिखाया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, यह किरदार सीधे तौर पर खलनायक के रूप में नहीं रखा गया है, बल्कि इसमें कई परतें हैं. यही वजह बताई गई है कि अक्षय खन्ना इस भूमिका को लेकर उत्साहित हुए.

‘दृश्यम 3’ से अलग हुई थी राह

अक्षय खन्ना का नाम ‘दृश्यम 3’ से भी जुड़ा था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में वह इस फिल्म से अलग हो गए. खबरों में इसकी वजह फीस और फिल्म में उनके किरदार से जुड़े मतभेद बताए गए थे. हालांकि, इस मामले पर अक्षय खन्ना की ओर से किसी तरह की पुष्टि का जिक्र सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: Friday OTT Releases: बोरिंग वीकेंड को बोलिए बाय-बाय, OTT पर एक साथ आ रही हैं ये नई फिल्में-सीरीज

ये भी पढ़ें: 76 की उम्र में सर्जरी से पहले शरत सक्सेना की अस्पताल से तस्वीर आई सामने, फैंस चिंतित, बोले- ‘फिर से चलना चाहता हूं’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola