मवेशी के धान चरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन महिलाओं समेत आठ घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटोरिया के तेलंगवा गांव में मवेशी द्वारा धान की फसल चरने को लेकर दो पक्षों में हिंसक मारपीट हुई. लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलने से तीन महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए. मवेशी के बार-बार खेत में घुसने से पहले से था विवाद.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका). कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमसरणी पंचायत के तेलंगवा गांव में गुरुवार को मवेशी द्वारा धान की फसल चरने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े. मारपीट की घटना में तीन महिलाओं समेत कुल आठ लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया

घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां चिकित्सक डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया.

दोनों पक्षों से पांच-पांच लोग हुए घायल

मारपीट की घटना में एक पक्ष से मेघू यादव, उनके पुत्र पवन कुमार यादव, रामू यादव, रामू यादव की पत्नी कंचनी देवी और पवन यादव की पत्नी सरिता देवी घायल हुई हैं. वहीं दूसरे पक्ष से रामचंद्र यादव, उनके पुत्र संजय यादव और पुत्रवधू कुंती देवी जख्मी हुई हैं.

मवेशी के खेत में घुसने को लेकर पहले से था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेघू यादव के खेत में रामचंद्र यादव का मवेशी घुसकर धान की फसल चर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. मामले के समाधान को लेकर गांव में पंचायत भी बैठायी गयी थी, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका.

मवेशी के दोबारा खेत में घुसते ही भिड़े दोनों पक्ष

गुरुवार को एक बार फिर मवेशी के खेत में घुसने और धान की फसल चरने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये. पहले कहासुनी हुई और इसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गयी. आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिसमें आठ लोग घायल हो गये.

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

घटना की सूचना कटोरिया पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस की ओर से मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार कांग्रेस के 32 नेताओं के खिलाफ एक्शन, पार्टी से शो कॉज नोटिस जारी, जानिए मामला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन