बांका में AI से थानेदार बनना पड़ा भारी: युवक ने Facebook पर डाली फर्जी दरोगा की तस्वीर, पुलिस ने दर्ज की FIR

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटोरिया में एक युवक ने AI का इस्तेमाल कर खुद को थानाध्यक्ष बताते हुए फर्जी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर दी. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक सामग्री पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका). आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर खुद को कटोरिया थानाध्यक्ष के रूप में प्रदर्शित करते हुए फेसबुक पर फर्जी तस्वीर पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया. मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

एआई की मदद से तैयार करायी थानेदार की फर्जी तस्वीर

गुरुवार को कटोरिया में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ सुमित शेखर ने बताया कि कटोरिया थाना क्षेत्र के बनियाकुरा गांव निवासी गुड्डु कुमार यादव ने एआई की मदद से एक तस्वीर तैयार करायी थी. पुलिस के अनुसार इस तस्वीर में युवक ने खुद को कटोरिया थानाध्यक्ष के रूप में प्रदर्शित किया और इसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया.

मामला संज्ञान में आते ही दर्ज हुई प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट किये जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया. इसके बाद कटोरिया थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

एसडीपीओ सुमित शेखर ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर रख रही है. उन्होंने लोगों से एआई तकनीक का जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी पुलिस अधिकारी या अन्य व्यक्ति की गलत अथवा भ्रामक तस्वीर तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना गंभीर मामला हो सकता है. सोशल मीडिया पर किसी भी सामग्री को पोस्ट करने से पहले उसकी सत्यता और उसके संभावित प्रभाव को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है.

भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री पर होगी कार्रवाई

एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनावश्यक, आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एआई से तैयार की गयी गलत तस्वीरों या अन्य सामग्री का दुरुपयोग भी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर एआई से तैयार तस्वीरों के इस्तेमाल और उनके दुरुपयोग को लेकर भी चर्चा तेज हो गयी है.

Also Read: बिहार कांग्रेस के 32 नेताओं के खिलाफ एक्शन, पार्टी से शो कॉज नोटिस जारी, जानिए मामला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन