बिहार कांग्रेस के 32 नेताओं के खिलाफ एक्शन, पार्टी से शो कॉज नोटिस जारी, जानिए मामला

Updated:
विज्ञापन

बिहार कांग्रेस के 32 नेताओं को शो कॉज नोटिस जारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Congress Leader Show Cause Notice: बिहार कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है. 32 नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया गया है. पार्टी की ओर से उन्हें शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. पूर्व विधायक अनिल सिंह, मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

Congress Leader Show Cause Notice: बिहार कांग्रेस के 32 नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. पार्टी ने उन 32 नेताओं को शो कॉज नोटिस जारी किया है. प्रदेश अनुशासन समिति की ओर सभी 32 नेताओं को नोटिस भेजा गया है. साथ ही उनसे जवाब मांगा गया है. पार्टी के इस एक्शन के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है.

विज्ञापन

इन नेताओं को शो कॉज नोटिस जारी

जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व विधायक पूनम देवी, पश्चिमी चंपारण के पूर्व जिलाध्यक्ष भारत भूषण दुबे, औरंगाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, सिवान के पूर्व जिलाध्यक्ष विधु शेखर पाण्डेय समेत 32 नेताओं से जवाब मांगा गया है. ऐसे में अब इन सभी नेताओं की ओर से क्या कुछ जवाब दिया जाता है, यह देखने वाली बात होगी.

पार्टी के नेतृत्व को लेकर असंतोष

इस मामले में पार्टी सूत्रों की माने तो, बिहार कांग्रेस में संगठन और नेतृत्व को लेकर पार्टी के अंदर असंतोष किसी से भी छिपा नहीं है. दिल्ली में जो भी नेता नाराज थे, उन्होंने आलाकमान के सामने प्रदर्शन किया था. इतना ही नहीं, कुछ नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर जमकर बयानबाजी की थी और इसे गंभीरता से लिया था. इसके बाद प्रदेश अनुशासन समिति ने संबंधित नेताओं से जवाब तलब किया. इसके बाद शो कॉज नोटिस जारी किया गया.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर होगा एक्शन

अब बिहार कांग्रेस के 32 नेताओं के जवाब से आगे की तस्वीर तय होगी. बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व उनके स्पष्टीकरण की समीक्षा करेगा. जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है. नोटिस जारी होने के बाद संगठन के भीतर मतभेद की चर्चा भी तेज है. अब इंतजार नेताओं के जवाब और नेतृत्व के अगले फैसले पर टिकी है.

Also Read: जमीन की जमाबंदी से दाखिल-खारिज तक फटाफट होंगे काम, फर्जी दस्तावेज वालों पर कार्रवाई, सचिव ने दिए सख्त आदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन