Bigg Boss 20: बादशाह का नाम नहीं लिया, फिर भी सब समझ गए इशारा, बिग बॉस में ईशा बोलीं- प्ले बॉय टॉइप Guilty नहीं होते

Updated:
विज्ञापन

ईशा रिखी, फोटो- ट्विटर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों सिर्फ गेम नहीं चल रहा, बल्कि पुराने रिश्तों के राज भी धीरे-धीरे खुलते नजर आ रहे हैं. अब ईशा रिखी ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ और बादशाह से जुड़े पुराने कनेक्शन की चर्चा फिर से शुरू हो गई है.

विज्ञापन

'बिग बॉस' का घर है तो प्यार होगा, रिश्ते बनेंगे और फिर उन्हीं रिश्तों में दरार भी आएगी, लेकिन जब बात दिल टूटने की आती है, तो कहानी अचानक और भी दिलचस्प हो जाती है. अब ईशा रिखी ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने बिग बॉस के घर से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है.

विज्ञापन

बादशाह की एक्स वाइफ ने मूव ऑन को लेकर क्या कहा

ईशा ने बिना किसी का नाम लिए चीटिंग करने वाले लड़कों पर ऐसी बात कही कि उनके बयान को बादशाह से जोड़कर देखा जाने लगा. ईशा ने कहा कि जो लड़के चीट करते हैं, उनके लिए 'मूव ऑन' जैसी कोई गेम नहीं होती. फिर वह कहती हैं कि जो चीट करते हैं, प्ले बॉय टॉइप, वह Guilty भी होते हैं. मुझे नहीं लगता है. हालांकि, पंजाबी एक्ट्रेस ने ये भी साफ किया कि वह ये बात किसी एक शख्स को ध्यान में रखकर नहीं कह रही हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में जब कुछ इशारों में कही जाए, तो उसे समझने वालों की कमी नहीं होती. ईशा के इस बयान ने पुराने रिश्तों और उनसे जुड़े किस्सों की यादें ताजा कर दीं. उनकी बातों में सिर्फ गुस्सा नहीं, बल्कि कहीं न कहीं पुराने दर्द की झलक भी दिखाई दी.

ये भी पढ़ें: बादशाह की एक्स का ऐसा बोल्ड अवतार देख थम जाएंगी नजरें, शॉर्ट ड्रेस में ईशा रिखी ने बढ़ाया Bigg Boss 20 का तापमान

ईशा और बादशाह के बारे में

कभी गुपचुप प्यार, फिर शादी और अब रिश्ते का अंत. ईशा रिखी और बादशाह की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही. दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रखा. लेकिन मार्च 2026 में शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके रिश्ते की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं. हालांकि शादी के महज कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं. सोशल मीडिया पर ईशा की कुछ पोस्ट ने भी फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर पर्दे के पीछे चल क्या रहा है. इसके बाद आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. ईशा और बादशाह ने अपने रिश्ते के अंत को आपसी सहमति से लिया गया फैसला बताया और एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करने की बात कही.

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.

बिग बॉस 20 में एंट्री लेने के बाद ईशा ने अपनी जिंदगी के इस मुश्किल दौर पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस सफर ने उन्हें काफी तोड़ दिया. फिर होस्ट ने कहा कि कभी पर्सनल लाइफ डिस्कस मत करना. देखों मुझसे सीखों. वो तो कबका आगे बढ़ गया. तुम भी बढ़ जाओ अब.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 3: रूम नंबर 20 का खुला राज, क्या कनिका मान होगी बेघर, सिडनाज की केमिस्ट्री देखकर रोए घरवालें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola