Bigg Boss 20 Highlights: बिग बॉस में खुल गया 20 साल पुराना राज, आम्रपाली बनीं 'भाभी'... यंग के कैप्टन बनते ही कनिका पर मंडराया एलिमिनेशन का खतरा

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस 20

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिग बॉस 20 में ड्रामा, इमोशन और रिश्तों का ऐसा तड़का लगा कि घर का माहौल पल-पल बदलता नजर आया. रूम नंबर 20 ने जहां शो की 20 साल पुरानी लेगेसी के राज खोले और घरवालों को इमोशनल कर दिया, वहीं ईशा रिखी के 'प्लेबॉय' वाले बयान ने रिश्तों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी. इसके बाद यंग डीएसए ने पहले कैप्टन बनकर कनिका की लाइफलाइन छीन ली और गेम का पूरा समीकरण हिला दिया.

विज्ञापन

"जो चीट करते हैं, प्लेबॉय टाइप होते हैं, वो गिल्टी भी होते हैं...मुझे नहीं लगता."

विज्ञापन

बिग बॉस 20 के घर में ईशा रिखी के इस बयान ने पहले ही दिन ऐसा सवाल खड़ा कर दिया, जिसका जवाब शायद पूरा सीजन नहीं मिल पाएगा. ईशा ने किसी का नाम नहीं लिया, यहां तक कि ये भी साफ किया कि वह किसी एक शख्स की बात नहीं कर रही हैं. लेकिन बिग बॉस के घर में जब कोई बात इशारों में कही जाती है, तो उसके मायने सीधे नहीं रहते.

ईशा का ये बयान सामने आया तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. उनके पुराने रिश्ते और हालिया निजी जिंदगी को लेकर लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देखने लगे. सवाल बस इतना था कि आखिर ईशा के इस बयान के पीछे कौन सी कहानी है?

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. क्योंकि उसी घर में बिग बॉस ने ऐसा दरवाजा खोल दिया, जिसके पीछे छिपा था पूरे 20 साल का राज.

रूम नंबर 20 खुला तो बदल गया घर का माहौल

बिग बॉस ने घरवालों को समझाया कि इस शो की असली पहचान सिर्फ टास्क, लड़ाई या जीत नहीं है. इस शो की लेगेसी उन लोगों से बनी, जिन्होंने यहां अपनी जिंदगी के असली रंग दिखाए.

किसी ने खुशी में खुलकर ठहाके लगाए, किसी ने कैमरे के सामने आंसू बहाए. किसी ने दोस्ती को दिल से निभाया तो किसी ने दुश्मनी में भी पीछे हटना मंजूर नहीं किया.

फिर बिग बॉस ने वो बात कही, जिसने घरवालों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी. 20 साल की इस लेगेसी का एक हिस्सा इसी घर में मौजूद था.

और फिर सामने आया रूम नंबर 20.

दरवाजा खुला तो अंदर बीते 20 सालों की यादें थीं. पुराने सीजन्स के पल, यादगार चेहरे और ऐसी तस्वीरें, जिनसे बिग बॉस का इतिहास जुड़ा हुआ है. लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट कमरे की उस दीवार में था, जहां मौजूदा कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें लगी थीं.

मतलब साफ था. अब तक दूसरे लोग बिग बॉस की लेगेसी लिखते आए थे. अब बारी आप लोगों की है.

एक वीडियो चला और हंसी के बीच भर आईं आंखें

जैसे ही पुराने सीजन्स के मोमेंट्स स्क्रीन पर आने शुरू हुए, घर का माहौल अचानक बदल गया. कुछ सेकंड पहले तक जो चेहरे मुस्कुरा रहे थे, वही चेहरे भावुक नजर आने लगे.

माही विज, आम्रपाली दुबे, ईशा और आसिफ समेत कई कंटेस्टेंट्स पुराने पलों को देखकर इमोशनल हो गए. मैरी कॉम भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं.

फिर स्क्रीन पर सिद्धार्थ शुक्ला की झलक आई.

आम्रपाली दुबे ने सीटी बजाकर अपना रिएक्शन दिया और माहौल फिर से हल्का हो गया. इसके बाद अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी और सलमान खान जैसे बिग बॉस के होस्ट्स की झलक दिखाई गई.

गौहर खान और तेजस्वी प्रकाश जैसे विनर्स की तस्वीरों ने भी घरवालों को याद दिला दिया कि बिग बॉस में सिर्फ एक सीजन नहीं, बल्कि 20 सालों की एक पूरी कहानी छिपी है.

शहनाज के 'साडा कुत्ता' ने हंसाया तो आवेज की चाय ने याद दिलाए पुराने दिन

फिर स्क्रीन पर आया वो दौर, जिसे फैंस आज भी नहीं भूल पाए हैं. सिड और सना का क्यूट रोमांस, जिसमें प्यार थी, तकरार थी और दूसरे से मिलने की बेकरारी. दोनों को साथ देखकर मानों दर्शक बिग बॉस 13 में चले गए.

कैप्टेंसी टास्क में दोस्ती पड़ी भारी

कनिका मान ने साफ कर दिया कि टास्क के दौरान दोस्ती को गेम से ऊपर नहीं रखा जाएगा. यानी संकेत पहले ही मिल चुका था कि इस घर में रिश्तों की कीमत चुकानी पड़ सकती है. कैप्टेंसी की रेस में यंग डीएसए, आसिफ खान और गुल्लू आमने-सामने थे. मुकाबला बढ़ा और आखिरकार यंग डीएसए ने बाजी मार ली.

यंग बने बिग बॉस 20 के पहले कैप्टन.

लेकिन कैप्टन की कुर्सी मिलते ही उन्होंने ऐसा फैसला लिया, जिसने कनिका के साथ समीकरण बदल दिए.

यंग ने कनिका की एक लाइफलाइन छीन ली.यानी गेम शुरू होते ही दोस्ती की जमीन हिल चुकी थी.

इधर यंग आम्रपाली को पूरी तरह टारगेट करते दिखे. उन्होंने शायरी आड़ में सच बोल दिया.

उन्होंने कहा, "हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था. लेकिन तैर के निकला, क्योंकि मेरे में दम था."

शायरी खत्म होते ही घर में हंसी गूंजने लगी.

'भाभी' शब्द ने घर में पैदा की नई केमिस्ट्री

उधर रोहिद खान बॉक्सिंग कर रहे थे और आम्रपाली दुबे उनकी चिंता करती नजर आईं. आम्रपाली ने कहा कि ध्यान रखना, मेरे रोहिद को चोट न लगे. बस फिर क्या था. कनिका मान ने उन्हें मजाकिया अंदाज में 'भाभी' कह दिया. फिर भोजपुरी क्वीन ने कहा कि मेरी एक ही ननद है, वो माही विज की तरफ इशारा करती हैं.

शाहरुख के गाने पर डांस, लेकिन तूफान अभी बाकी था

घर में एक पल के लिए तनाव गायब हुआ और शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' के 'दर्द-ए-डिस्को' पर कंटेस्टेंट्स जमकर थिरकने लगे. कनिका मान का ग्लैमरस अंदाज भी देखने को मिला. लगा जैसे घर में पार्टी का माहौल है.

लेकिन बिग बॉस का घर है साहब. यहां सुकून के बाद अक्सर तूफान आता है.

और इस बार भी ऐसा ही हुआ.

यंग और आम्रपाली की भिड़ंत ने बढ़ाया पारा

कैप्टन बनने के बाद यंग का अंदाज पहले से ज्यादा आक्रामक नजर आया. आम्रपाली के साथ उनकी नोकझोंक बढ़ी तो बात तानों तक पहुंच गई.यंग ने आम्रपाली से यहां तक कह दिया कि "जा जाकर वैसलीन लगाकर आ." इधर कनिका मान ने अर्शिफा को खूब सुनाया.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 3: रूम नंबर 20 का खुला राज, क्या कनिका मान होगी बेघर, सिडनाज की केमिस्ट्री देखकर रोए घरवालें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola