76 की उम्र में 6 घंटे तक चली जंग, स्पाइन सर्जरी के बाद शरत सक्सेना बोले- ‘अब छड़ी लेकर नहीं चलूंगा’

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल से शरत सक्सेना की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

76 साल की उम्र में शरत सक्सेना की 6 घंटे तक स्पाइन सर्जरी चली. सर्जरी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया और कहा कि अब वह छड़ी के सहारे नहीं चलेंगे. साथ ही उनका ‘जिम कल’ वाला अंदाज भी चर्चा में है.

विज्ञापन

बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में गिने जाने वाले शरत सक्सेना ने 76 साल की उम्र में अपनी सेहत को लेकर एक अपडेट दिया है. एक्टर की स्पाइन की सर्जरी करीब 6 घंटे तक चली. सर्जरी के बाद शरत सक्सेना ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आए. हालांकि, तस्वीरों में उनके चेहरे पर परेशानी नहीं, बल्कि वही आत्मविश्वास दिखा जिसके लिए वह जाने जाते हैं. उन्होंने अपनी सर्जरी के बाद मजाकिया अंदाज में लिखा, "पार्टी आज, जिम कल." इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अब वह छड़ी के सहारे नहीं चलेंगे.

विज्ञापन

6 घंटे चली स्पाइन सर्जरी

शरत सक्सेना ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक मोंटाज शेयर किया. पहली तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर कैमरे की तरफ देखते नजर आए. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "Surgery done." इसके बाद की तस्वीरों में वह अपने परिवार के साथ अस्पताल सर्जरी के सफल होने का जश्न मनाते दिखाई दिए. एक तस्वीर में शरत हाथ में ड्रिंक का ग्लास पकड़े भी नजर आए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "Party today, gym tomorrow." 76 साल की उम्र में इतनी बड़ी सर्जरी के बाद भी उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

View on Instagram

अब छड़ी के सहारे नहीं चलेंगे

शरत सक्सेना की सर्जरी लंबर स्पाइन से जुड़ी थी. इससे पहले उन्होंने स्पाइन का स्टैंडिंग MRI करवाने की तस्वीर भी शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि यह MRI उनकी लंबर स्पाइन सर्जरी से पहले किया गया था. सर्जरी के बाद शरत ने अपनी राहत जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें छड़ी के सहारे नहीं चलना पड़ेगा. उन्होंने यह भी बताया कि अब वह सूप नहीं पिएंगे. उनके इस अंदाज से साफ है कि वह सर्जरी के बाद काफी सकारात्मक नजर आ रहे हैं.

50 साल से ज्यादा लंबा है फिल्मी करियर

शरत सक्सेना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बेनाम’ से की थी. इसके बाद उन्होंने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में 250 से अधिक फिल्मों में काम किया. हिंदी के अलावा उन्होंने दूसरी भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया. ‘मिस्टर इंडिया’, ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘खिलाड़ी’, ‘गुलाम’, ‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘बागबान’, ‘फना’, ‘कृष’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं.

View on Instagram

उम्र के इस पड़ाव पर भी फिटनेस का जुनून

शरत सक्सेना अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं. 70 की उम्र पार करने के बाद भी उनकी फिटनेस देखकर फैंस अक्सर हैरान रह जाते हैं. अब स्पाइन सर्जरी के बाद भी उनका "जिम कल" कहना बताता है कि वह जल्द ही अपनी पुरानी फिटनेस रूटीन में लौटने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: KBC 18: 84 वर्ष हो गए हैं, कुछ नहीं आया हमें... अमिताभ बच्चन का छलका दर्द, इस अधूरी ख्वाहिश का है आज भी अफसोस

ये भी पढ़ें: ‘बर्बाद हो जाए गोविंदा...’ आखिर कौन थी वो औरत, जो रोज मांगती थी सुपरस्टार के डाउनफॉल की दुआ?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola