Haiwaan First Review: अक्षय कुमार-सैफ अली खान की जोड़ी हिट हुई या फुस्स, टिकट लेने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू
हैवान फर्स्ट मूवी रिव्यू, फोटो- प्रभात खबर
Haiwaan First Review: प्रियदर्शन की ‘हैवान’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है और अब असली इम्तिहान बॉक्स ऑफिस का है. मूवी हिट होगी या फुस्स. टिकट खरीदने से पहले पढ़ लें फर्स्ट रिव्यू.
Haiwaan First Review: 17 साल बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है और इस बार कमान है मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के हाथों में. फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को थियेटर्स में दस्तक दे चुकी है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था और अब नजरें इसके बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं. अब कुलदीप गढ़वी ने फिल्म का रिव्यू किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''हैवान मूवी रिव्यू.''
वर्डिक्ट :- एक डार्क, ग्रिटी और दमदार क्राइम-एक्शन थ्रिलर रेटिंग :- 4 / 5
उन्होंने लिखा, हैवान शुरू होते ही अपने इंटेंस, अंधेरे और रोमांच से भरे माहौल के कारण दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. शुरुआत से ही फिल्म की दुनिया काफी प्रभावशाली और तीव्र नजर आती है. करीब 2 घंटे 42 मिनट वाली हैवान में अपराध, एक्शन, रहस्य और इमोशनल ड्रामा को एक साथ पिरोने की कोशिश की गई है. फिल्म इन सभी पहलुओं को जोड़कर एक ऐसा एक्सपीरियंस देने का प्रयास करती है, जो कई मौकों पर काफी दमदार और असरदार महसूस होता है.
कैसी है हैवान में स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस
कलाकारों की बात करें तो अक्षय कुमार बतौर परशुराम गोखले फिल्म की सबसे बड़ी वजहों में से एक हैं. इस किरदार में शारीरिक दमखम के साथ इमोशनल कमजोरी और एक नियंत्रित आक्रामकता की जरूरत है, जिसे अक्षय ने काफी अच्छे तरीके से पर्दे पर उतारा है.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: Haiwaan में विलेन का रोल निभाने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कई बार आसान होना लगता है बोरिंग
सैफ अली खानबतौर श्याम राणे कहानी में एक अलग तरह की मजबूती लेकर आते हैं. उनकी क्राइम और ड्रामा से जुड़े हिस्सों को काफी अच्छे तरह से दिखाया गया है.
सैयामी खेर बतौर इंस्पेक्टर वर्षा जांच-पड़ताल वाले हिस्सों में काफी स्वाभाविक लगती हैं. उनके किरदार में जिस सख्ती और गंभीरता की जरूरत थी, उसे उन्होंने बखूबी निभाया है.
View on Instagram
श्रिया पिलगांवकर बतौर नैना कहानी के इमोशनल पक्ष को मजबूत करती हैं. उनका किरदार फिल्म की कहानी में मानवीय पहलू जोड़ने के साथ-साथ एक अहम भूमिका निभाता है.
वहीं शरीब हाशमी बतौर सीनियर इंस्पेक्टर अशोक शिंदे शानदार नजर आते हैं. इसके अलावा मनोज जोशी, पहल अशोक चौधरी, सुचित्रा पिल्लई, राजपाल यादव, कंचन पगारे, राजेश शर्मा और नायरा शाह ने भी अपने-अपने किरदारों के साथ अच्छा न्याय किया है. फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी प्रियदर्शन ने संभाली है, जबकि अभिलाष नायर बतौर सह-निर्देशक जुड़े हैं.
हैवान का फाइनल वर्डिक्ट
उन्होंने वर्डिक्ट देते हुए लिखा, कुल मिलाकर, हैवान सिर्फ एक्शन और मारधाड़ तक सीमित फिल्म नहीं है. इसकी कहानी जिंदा रहने की जद्दोजहद, हिम्मत, अंधेरे दौर और अच्छाई बनाम बुराई की लड़ाई को भी सामने रखती है.
ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने खुद मांगा 'साइको' वाला रोल, प्रियदर्शन ने बताया 9वीं फिल्म में क्या होगा खास? नए एक्टर्स पर भी कसा तंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए