प्रोटीन पाउडर का डिब्बा खोला तो अंदर दिखे ‘कीड़े’ Bipasha Basu हुई हैरान, तुकाराम मुंढे से बोलीं- आप हमारी उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

बिपाशा बसु, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिपाशा बसु ने नए खोले गए प्रोटीन पाउडर के जार में छोटे-छोटे कीड़े मिलने का दावा करते हुए एक वीडियो शेयर किया. अभिनेत्री ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग कर मामले में मदद की अपील की.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे राज्य में मिलावटखोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई को लेकर चर्चा में हैं. उनके सख्त एक्शन की वजह से उन्हें ‘रियल लाइफ सिंघम’ तक कहा जाने लगा है. अब अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी एक कथित मिलावट के मामले को लेकर उनसे मदद की अपील की है.

विज्ञापन

डिब्बा खोला तो अंदर दिखे छोटे-छोटे कीड़े, बिपाशा बसु का दावा

बिपाशा बसु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने दावा किया कि नए खोले गए प्रोटीन पाउडर के जार के अंदर छोटे-छोटे कीड़े भरे हुए हैं. बहुत ही छोटे कीड़े. यह नया डिब्बा है, जिसे हमने अभी खोला है. उन्होंने अपनी उंगली पर एक कीड़ा दिखाते हुए कहा, “इसके अंदर ऐसे ही कीड़े भरे हुए हैं.” उन्होंने अपनी स्टोरीज में मुंडे को भी टैग किया और लिखा, “@tukaram ias आप ही हमारी एकमात्र उम्मीद हैं... ताकि हमें जो भी सामान हम खरीदें, उसमें कोई खराबी या मिलावट न मिले.”

बिपाशा बसु इंस्टाग्राम स्टोरी
बिपाशा बसु इंस्टाग्राम स्टोरी

इससे पहले श्वेता तिवारी ने भी उठाया था मुद्दा

बिपाशा से पहले अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी इसी तरह की एक कथित घटना को लेकर तुकाराम को टैग किया था. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि स्विगी इंस्टामार्ट से मंगाए गए ऑर्डर में उन्हें कॉकरोच मिला. वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने इंस्टामार्ट से रेड बुल मंगाया था और उसके साथ एक कॉकरोच भी आया.

बिपाशा बसु इंस्टाग्राम स्टोरी
बिपाशा बसु इंस्टाग्राम स्टोरी

तुकाराम मुंढे को इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया सपोर्ट

तुकाराम मुंढे अपने काम और सख्त अंदाज को लेकर इतनी चर्चा में रहे कि हाल ही में प्रीति जिंटा भी उनके सपोर्ट में नजर आईं. उन्होंने एक ऐसी टी-शर्ट पहनी, जिस पर ‘तुकाराम मुंढे’ लिखा था. इसके अलावा ट्विंकल खन्ना, डेजी शाह ने भी उन्हें सपोर्ट किया.

बिपाशा को इस फिल्म में देखा गया था

बिपाशा बसु को आखिरी बार 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ में मुख्य भूमिका में देखा गया था. इसके बाद उन्होंने 2018 की फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ में कैमियो किया और 2020 में एमएक्स प्लेयर की सीरीज ‘डेंजरस’ में भी नजर आईं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो बिपाशा ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी. दोनों ने करीब एक साल तक डेट करने के बाद अपने रिश्ते को शादी में बदल दिया. 2022 में दोनों बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर के माता-पिता बने.

ये भी पढ़ें: Mika Singh: ‘भगवान सब देख रहे…’, मीका सिंह ने बताया बिपाशा को क्यों नहीं मिल रहा फिल्मों में काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola