Mika Singh: 'भगवान सब देख रहे…', मीका सिंह ने बताया बिपाशा को क्यों नहीं मिल रहा फिल्मों में काम

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Mika Singh and Bipasha Basu

Mika Singh: मशहूर सिंगर मीका सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की फिल्मों में वापसी पर ऐसी बात कह डाली है, जिसे जानने के बाद सभी हैरान रह जायेंगे. उन्होंने कहा कि जब एक्ट्रेसेस को ज्यादा पैसे और नए प्रोड्यूसर्स के साथ काम मिलता है तब वह उसकी इज्जत नहीं करती हैं.

विज्ञापन

Mika Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु लम्बे समय से किसी भी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं. आखिरी बार फैंस ने उन्हें मीका सिंह की वेब सीरीज डेंजरस में देखा था, जो 2020 में रिलीज हुई थी. इस सीरीज में बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ लीड रोल में थी. इससे पहले उनकी आखिरी फिल्म अलोन थी, जो 2015 में आई थी. अब फैंस बड़े पर्दे पर उनकी वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन इसी बीच सिंगर ने एक्ट्रेस के बारे में कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिससे उनके फैंस हैरान रह जाएंगे. मीका सिंह का कहना है कि बिपाशा को फिल्मों में काम उनके खुद की वजह से नहीं मिल पा रहा है. आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा है.

शूटिंग के बाद सब बदल गया

मशहूर सिंगर मीका सिंह ने प्रोडक्शन की दुनिया में 2020 में कदम रखा था. उनकी पहली सीरीज डेंजरस थी. मीका सिंह ने निर्देशक विक्रम भट्ट की टीम के साथ काम किया, जिससे नई सीरीज सफल हो सके. वेब सीरीज के लिए मीका सिंह शुरुआत में करण के साथ नई एक्ट्रेस को लेने का फैसला किया था, ताकि बजट कम रहे. हालांकि, बाद में बिपाशा अपने पति के साथ इस सीरीज में लीड रोल करने के लिए इंट्रेस्ट दिखाई. इसके बाद सीरीज की शूटिंग के दौरान सब कुछ बदल गया.

4 से 14 करोड़ तक पहुंच गया बजट

सिंगर ने हाल ही में पिंकविला को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने पहले सीरीज की जर्नी की बात की और उसे बुरा सपना जैसा बताया. बिपाशा के बारे में उन्होंने कहा, ‘आप सोचते हैं कि वह आज बेरोजगार क्यों हैं? भगवान सब देख रहे हैं.’ अपने सीरीज के लिए वो करण को लीड रोल में रखना चाहते थे और सीरीज के साथ अपने गानों को भी आगे बढ़ाना चाहते थे. उन्होंने सीरीज का एक बजट तय किया था, जो 4 करोड़ था. लेकिन, शूटिंग के दौरान बिपाशा की वजह से 14 करोड़ तक चला गया.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

बिपाशा ने रखी मनमानी शर्तें

मीका सिंह ने सीरीज के बारे में बात करते हुए आगे बताया कि लंदन में शूटिंग के दौरान बिपाशा ने अचानक किसिंग सीन करने से मना कर दिया. अपने पति के साथ रोमांटिक सीन करने में वह कम्फर्टेबल थी, फिर भी कई तरह की शर्तें रखी. इन परेशानियों की वजह से मीका सिंह को इस वेब सीरीज में काम करने का बहुत पछतावा हुआ. कुछ एक्ट्रेस काम से बाहर होने और काम नहीं मिलने की वजह बुरी किस्मत को बताती है. लेकिन, मौका देने के बाद भी वे प्रोड्यूसर्स की इज्जत नहीं करते हैं. धर्मा प्रोडक्शन में छोटे रोल में काम करने के लिए ऐसी ही एक्ट्रेस तैयार रहती है और जब उन्हें ज्यादा पैसे और नए प्रोड्यूसर्स के साथ काम मिलता है तो वे उसकी इज्जत नहीं करती हैं.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola