हिरासत में लिए गए माले विधायक संदीप सौरभ, 25 जुलाई को बिहार बंद से पहले एक्शन में पुलिस

भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ
25 जुलाई को बिहार बंद से पहले पुलिस ने भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ को उनके आवास से हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए जाने से पहले विधायक ने एक वीडियो संदेश जारी कर पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया.
Bihar Band 25 July: पटना में 25 जुलाई को होने वाले बिहार बंद से पहले पुलिस ने पालीगंज से भाकपा माले (CPI-ML) के विधायक संदीप सौरभ को उनके आवास से हिरासत में ले लिया है. पुलिस कस्टडी में लिए जाने से ठीक पहले विधायक संदीप सौरभ ने एक वीडियो मैसेज जारी किया.
उन्होंने बताया कि पुलिस उनके कमरे पर पहुंची और वहां मौजूद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया. जो लोग उनसे सिर्फ मिलने आए थे, उन्हें भी पकड़कर थाने भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि वे कुछ जरूरी सामान लेने के बहाने अपने कमरे में आए और यह वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया.
सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना
वीडियो में संदीप सौरभ ने पुलिसिया कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि पटना में पुलिस एक तरह का दबाव और आतंक बना रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार किसी की भी आवाज या मांग सुनने के लिए तैयार नहीं है. जबकि छात्रों की मांगें बेहद सीधी, स्पष्ट और जायज थीं.
आइसा अध्यक्ष को भी पुलिस ने लिया हिरासत में
संदीप सौरभ ने जानकारी दी कि उनके साथ-साथ आइसा (AISA) बिहार के अध्यक्ष धनंजय को भी पुलिस ने पकड़ लिया है और उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया है. पुलिस टीम उन्हें और उनके साथियों को पटना के कोतवाली थाने ले जा रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
युवाओं और छात्रों से बिहार बंद सफल बनाने की अपील
अपने संदेश के अंत में पालीगंज विधायक ने बिहार के युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से अपील की है. उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को होने वाले बिहार बंद को एकजुट होकर हर हाल में सफल बनाएं. इस घटना के बाद से बिहार बंद को लेकर विरोध प्रदर्शन और उग्र होने की संभावना बढ़ गई है.
इसे भी पढ़ें: बिहार पंचायत परिसीमन के लिए नई गाइडलाइन जारी, जानिए क्या-क्या बदलेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










