Fact Check : 'प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ी', वायरल वीडियो को दिल्ली पुलिस ने बताया फर्जी

Updated:
विज्ञापन
Photo : AI

Photo : AI

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो को फर्जी करार दिया है. इस वीडियो में एक युवक खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताकर नौकरी छोड़ने और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का दावा कर रहा था. पुलिस ने इसे भ्रामक बताते हुए कहा कि ऐसे वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Fact check viral video : दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो को फर्जी बताया है, जिसमें एक युवक खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताकर नौकरी छोड़ने और जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल होने का दावा कर रहा है. पुलिस ने कहा कि वीडियो भ्रामक है और इसे फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी.

वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का फैक्ट चेक

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का फैक्ट चेक जारी किया है. वीडियो में एक युवक खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताता है और दावा करता है कि उसने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे दिया. दिल्ली पुलिस ने इस दावे को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है.


View on Instagram

वीडियो में किया जा रहा दावा

वीडियो में युवक कहता है कि जिस दिन प्रदर्शन शुरू होना था, उसी दिन उसकी ड्यूटी लगाई गई थी. उसने दावा किया कि उसने मेडिकल लीव ले ली थी, लेकिन बाद में अधिकारियों का फोन आया और उसे तुरंत ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा गया. युवक के मुताबिक, उसने छुट्टी बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन अनुमति नहीं मिली. इसके बाद उसने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पहुंच गया.

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने कहा कि रिकॉर्ड की जांच में वीडियो में किए गए दावे सही नहीं पाए गए. पुलिस के मुताबिक, वीडियो में बताई गई जानकारी से मेल खाने वाला कोई भी सब-इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस में नहीं है. पुलिस ने कहा कि यह वीडियो फर्जी और लोगों को गुमराह करने वाला है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे बिना पुष्टि किए ऐसे वीडियो साझा न करें और सिर्फ दिल्ली पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें.

वीडियो बनाने और फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही वीडियो बनाने, शेयर करने और गलत जानकारी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें : Video : अभिजीत दीपके की बिहार पुलिस को चेतावनी, कहा-'छात्र नेताओं को नहीं छोड़ा तो पूरे बिहार में प्रदर्शन होगा'


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola