Video : सरकार से 'डील' के आरोपों पर भड़के सोनम वांगचुक, कहा- क्या अब भी अपनी नीयत साबित करनी होगी?

Updated:
विज्ञापन

सोनम वांगचुक (स्रोत- सोनम वांगचुक प्लेटफॉर्म X )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने लोगों से उन पर जल्दबाजी में फैसला न सुनाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि लंबे अनशन के कारण वांगचुक का वजन 11 किलो घट गया है और वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं. जानें वांगचुक ने क्या कहा.

विज्ञापन

सोनम वांगचुक ने शुक्रवार (24 जुलाई) को उन सभी आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने अपना 26 दिन का आमरण अनशन खत्म करने के लिए सरकार से कोई 'डील' की है. उन्होंने कहा, "क्या 26 दिन तक भूखे रहने के बाद भी मुझे अपनी नीयत साबित करनी पड़ेगी?" वांगचुक का कहना है कि उन्होंने नीट-यूजी पेपर लीक और दूसरी परीक्षा गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर यह अनशन किया था.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में सोनम वांगचुक ने कहा कि कुछ लोग उनके अनशन खत्म करने को सरकार से 'डील' बता रहे हैं, जिससे उन्हें काफी दुख हुआ है. उन्होंने कहा कि उनके फैसले को राजनीति के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. उनका कहना है कि उन्होंने जो भी फैसला लिया, वह आंदोलन और लोगों के हित को ध्यान में रखकर लिया है.

वीडियो शेयर करते हुए सोनम वांगचुक ने एक्स पर लिखा, "26 दिन तक भूखे रहने के बाद भी क्या मुझे अपनी नीयत साबित करनी पड़ेगी?" उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले उनके यूट्यूब चैनल पर मौजूद पूरा 22 मिनट का वीडियो जरूर देखें. साथ ही उन्होंने लोगों से उनकी बात ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की.


सोनम वांगचुक की पत्नी ने क्या कहा?

"सोनम वांगचुक की आलोचना करने से पहले एक बार जरा सोचिए. उन्होंने खुद से बड़े उद्देश्य के लिए 26 दिन तक उपवास रखा है. आज वह आईसीयू में हैं. इस दौरान उनका 11 किलो वजन कम हुआ है, जिसमें मांसपेशियों का वजन भी शामिल है. उन्होंने आराम नहीं, बल्कि त्याग का रास्ता चुना…हर कोई किसी के निस्वार्थ सेवा और संघर्ष को आंकने का हकदार नहीं होता. किसी के समर्पण को समझने के लिए संवेदना और समझ की जरूरत होती है. कृपया... दिल से सोचिए…"- गीतांजलि जे एंगमो



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola