IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, 4 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बारिश की तस्वीर, PHOTO ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब धीरे-धीरे प्रभावी हो रहा है. इसके असर से अगले कुछ दिनों में पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 22 से 24 सितंबर के दौरान उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, 22 से 25 सितंबर तक दक्षिणी ओडिशा, 23 से 25 सितंबर तक छत्तीसगढ़ और तेलंगाना तथा 24-25 सितंबर को विदर्भ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

झारखंड-बिहार में भी बारिश का दौर

IMD के अनुसार 22 से 26 सितंबर के दौरान झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. बिहार में 24 से 26 सितंबर के दौरान काफी व्यापक से व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है.

झारखंड में 21 से 26 सितंबर तक काफी व्यापक से व्यापक बारिश का अनुमान है. राज्य में 23 से 25 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.

बिहार में 24 से 26 सितंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है. वहीं 22 से 26 सितंबर के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.


Image

23-24 सितंबर को आंधी और तेज हवाओं का भी अलर्ट

ओडिशा में 23 और 24 सितंबर को तेज हवाओं के साथ आंधी की संभावना है. हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा और झोंकों के साथ 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

तेलंगाना में भी 23 से 25 सितंबर के दौरान 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों के साथ इसकी गति 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

राज्य/क्षेत्रतारीखबारिश का अनुमान
दक्षिणी ओडिशा22-25 सितंबरभारी से बहुत भारी बारिश
उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश22-24 सितंबरभारी से बहुत भारी बारिश
छत्तीसगढ़23-25 सितंबरभारी से बहुत भारी बारिश
तेलंगाना23-25 सितंबरभारी से बहुत भारी बारिश
विदर्भ24-25 सितंबरभारी से बहुत भारी बारिश
दक्षिणी ओडिशा23-24 सितंबरकहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश
उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश23-24 सितंबरकहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश
दक्षिणी छत्तीसगढ़24 सितंबरकहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में समुद्र रहेगा खराब

निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में भी समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब हो सकती है. IMD के अनुसार 22 सितंबर को मध्य बंगाल की खाड़ी, जबकि इसके बाद पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की संभावना है.

23-24 सितंबर को दक्षिणी ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों के पास 55-65 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं.

मछुआरों के लिए खास चेतावनी

IMD ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और संबंधित तटीय क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है. 22 से 24 सितंबर के दौरान पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा आंध्र प्रदेश-ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के पास समुद्र में जाने से बचने की सलाह है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola