CJP Protest : CJP ने अपना देशव्यापी आंदोलन तत्काल प्रभाव से वापस लिया, छात्रों से कहा- अपने घर जाइए
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
सीजेपी का प्रदर्शन जंतर-मंतर पर लगातार जारी है. 25 जुलाई की सुबह सीजेपी फाउंडर अभिजीत ने जानकारी दी कि उनकी जांच रिपोर्ट में टाइफॉयड डिटेक्ट किया गया है. इसके अलावा बिहार के छात्र नेताओं के लापता होने के बाद पुलिस को चेतावनी दी है कि उन्हें जल्द छोड़े जाएं. वहीं सरकार से बातचीत के दौर में आज तीसरी दफा बात होनी है. प्रोटेस्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
CJP ने नए शिक्षा मंत्री को दी चेतावनी, सौरव बोले -समस्याएं नहीं सुलझाईं तो फिर होगा जंतर-मंतर पर आंदोलन
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि देश के युवाओं ने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को स्पष्ट संदेश दिया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो युवा दोबारा जंतर-मंतर पहुंचकर सरकार से जवाबदेही मांगेंगे. उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दों पर अब किसी भी तरह की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी.
NEET पेपर लीक पीड़ितों की याद में लखनऊ में कैंडल मार्च, न्याय की उठी मांग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों ने NEET पेपर लीक के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला. हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल लोगों ने पीड़ित छात्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील भी की.
सोनम वांगचुक के सत्याग्रह को सलाम, युवाओं के लिए 26 दिन का उपवास बना प्रेरणा
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के 26 दिनों तक चले गांधीवादी सत्याग्रह को देशभर में सराहना मिल रही है. समर्थकों का कहना है कि युवाओं के अधिकारों और भविष्य के लिए किया गया उनका यह उपवास सर्वोच्च त्याग और समर्पण का प्रतीक है. कई लोगों ने इसे देश को जगाने वाला आंदोलन बताते हुए कहा कि पूरे देश को सोनम वांगचुक पर गर्व है.
37 दिन के आंदोलन के बाद CJP की जीत, आशुतोष बोले- युवाओं की आवाज ने सरकार को झुकाया
CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि 37 दिनों के संघर्ष के बाद सरकार ने उनकी सभी मांगें स्वीकार कर ली हैं. उन्होंने इसे देश के युवाओं की जीत बताते हुए कहा कि पेपर लीक से प्रभावित लाखों छात्रों के लिए यह न्याय की शुरुआत है. रांका ने उम्मीद जताई कि नया शिक्षा मंत्री जवाबदेही और ईमानदारी से काम करेगा.
सरकार ने मानी सभी मांगें, CJP ने देशव्यापी आंदोलन तुरंत वापस लिया
कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा अपनी सभी मांगें स्वीकार किए जाने के बाद देशभर में चल रहा आंदोलन तत्काल प्रभाव से वापस लेने की घोषणा की है. पार्टी ने इसे जनता की जीत बताया और कहा कि सरकार के फैसले के बाद अब आंदोलन जारी रखने की जरूरत नहीं रही.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए