Kal Ka Mausam: 8 सितंबर को घर से निकलने से पहले देखें मौसम, UP-MP से बिहार-झारखंड तक भारी बारिश का अलर्ट
आसमान में छाए काले बादल, फोटो- एएनआई
Kal Ka Mausam: 8 सितंबर को मौसम फिर करवट ले सकता है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार-झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश का दौर तेज हो सकता है. कहीं भारी बारिश तो कहीं आंधी-बिजली का भी खतरा रहेगा. ऐसे में घर से निकलने से पहले अपने इलाके का मौसम जरूर जान लें.
Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में एक बार फिर जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि कल यानी 8 सितंबर (8 September Weather) को देश के कई राज्यों में हल्की से भारी और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, झारखंड, यूपी, एमपी, राजस्थान बंगाल समेत कई और राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना है. कुछ राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.
आपके शहर में
8 सितंबर को उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
मौसमविभाग के मुताबिक 8 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश कहीं-कहीं या छिटपुट रहने का अनुमान है.
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
8 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से लेकरभारी बारिश की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 8 से 11 सितंबर के बारिश का दौर जारी रह रहेगा. इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है.
बिहार-बंगाल में बरसेंगे बादल (8 September Weather)
बिहार-झारखंड में 8 सितंबर को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. 10 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 8 सितंबर को बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. वहीं गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा है.
पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश
8 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है. असम और मेघालय में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक बारिश के आसार हैं. इन क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है.
दक्षिण भारत में बारिश की तीव्रता में आएगी कमी
मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 से 7 दिनों तक प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है. हालांकि 8 सितंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिर सकती है. तेलंगाना में भी छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए