Viral Video : बस में छूटे 3 लाख रुपये, कंडक्टर ने लौटाकर जीता दिल

Updated:
विज्ञापन

पैसे वापस करते कंडक्टर और ड्राइवर (Photo: X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video : हैदराबाद में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) के कंडक्टर और ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. इसका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला पीले रंग के थैले से 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां निकालती दिख रही है. वह इन गड्डियों को बस की सीट पर रखती है. इसके बाद वह थैला एक शख्स को दे देती है. आखिर इस वीडियो के पीछे की पूरी कहानी क्या है? आइए, आपको बताते हैं.

विज्ञापन


दरअसल, हैदराबाद से हज के लिए निकले एक दंपती के साथ ऐसा हुआ, जिसे वे शायद कभी नहीं भूलेंगे. शादनगर के कारोबारी जहांगीर अपनी पत्नी के साथ हज यात्रा पर जा रहे थे. दोनों बस से अफजल गंज पहुंचे और वहां उतर गए. इसके बाद वे नामपल्ली की ओर जाने लगे. तभी उन्हें याद आया कि 3 लाख रुपये से भरा बैग बस में ही छूट गया है. दोनों तुरंत वापस बस की तलाश में पहुंचे.

इस बीच कंडक्टर सरिता की नजर उस बैग पर पड़ चुकी थी. उन्होंने ड्राइवर नरसिम्हुलु को इसकी जानकारी दी. दोनों ने बैग को सुरक्षित रख लिया. दंपती के लौटने पर उनकी पहचान और बैग की जानकारी की पुष्टि की गई. इसके बाद कंडक्टर और ड्राइवर ने पूरे 3 लाख रुपये उन्हें वापस कर दिए. इस ईमानदारी की हर तरफ तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola