Parliament Session Live : नीट पेपर लीक पर राम गोपाल यादव बोले- CBI ने किंगपिन को दे दी क्लीन चिट
संसद की कार्यवाही का अपडेट (Photo: PTI)
Parliament Session Live : संसद के मानसून सत्र में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष के लगातार विरोध के चलते पहले चार दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही लगभग ठप रही. अब सत्र के पांचवें दिन भी जोरदार टकराव देखने को मिल सकता है. दिनभर की हर अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें.
नीट पेपर लीक पर राम गोपाल यादव ने क्या कहा?
पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सख्त कानून लाने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों के खिलाफ पहले से ही कानून मौजूद है, तो फिर नए कड़े कानून की जरूरत क्यों पड़ रही है? उन्होंने पूछा कि इस कानून को लागू करने की जिम्मेदारी किस एजेंसी की है और अब तक कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. राम गोपाल यादव ने नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कथित मुख्य आरोपी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि सीबीआई ने हाल में उसे क्लीन चिट दे दी है. उन्होंने सवाल किया कि जब मौजूदा कानून के तहत ही प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो सरकार किस नए सख्त कानून की बात कर रही है?
खरगे बोले- पहले कार्रवाई करें, फिर होगी चर्चा
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में सांसद प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री को सदन के पटल पर बयान देना चाहिए, न कि देर रात वीडियो जारी कर एकतरफा बातचीत करनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री संसद में आने से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, छात्रों से माफी मांगें. साथ ही जिन लोगों ने छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठी-डंडों और पेलेट गन का इस्तेमाल किया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. खरगे ने कहा कि इसके बाद विपक्ष शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर संसद में विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है.
Parliament Session Live : नीट पेपर लीक पर राम गोपाल यादव बोले- CBI ने किंगपिन को दे दी क्लीन चिट
संसद के मानसून सत्र के दौरान छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसद शुक्रवार (24 जुलाई) सुबह 10:30 बजे संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे. विपक्ष का कहना है कि छात्रों की समस्याओं, परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए