PHOTOS: गुजरात में बारिश बनी आफत, सड़क से लेकर रिहायशी इलाकों तक पानी ही पानी, देखें तस्वीरें

गुजरात में बाढ़ से तबाही की ड्रोन फुटेज


राहत-बचाव अभियान तेज
बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं. तस्वीर में बचावकर्मी नाव के जरिए लोगों तक पहुंचने की तैयारी करते दिख रहे हैं. प्रशासन के अनुसार 38 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.


बाढ़ से बेहाल अहमदाबाद
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गुजरात के कई शहर जलमग्न हो गए हैं. तस्वीर में रिहायशी इलाकों और ऊंची इमारतों के आसपास दूर-दूर तक पानी ही पानी नजर आ रहा है. अहमदाबाद, सूरत, नवसारी और वलसाड सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
