खगौर में लेबर ठेकेदार के घर बमबारी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने बताया अफवाह
खगौर गांव में मजदूरों के ठेकेदार के घर बमबारी की अफवाह से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस, प्रथमदृष्टया अफवाह बताया.
लखीसराय : किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में सोमवार की रात मजदूरों के हेड मोहन मंडल के घर बमबारी की सूचना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. हालांकि, पुलिस ने प्रथमदृष्टया बमबारी की बात को अफवाह बताया है. घटनास्थल की दीवार पर मिले निशान की जांच की जा रही है.
आवाज और धुआं उठने की सूचना पर पहुंची पुलिस
किऊल थाना के एएसआई मनोहर कुमार ने बताया कि पुलिस को खगौर गांव में कुछ आवाज होने और धुआं उठने की सूचना मिली थी. इसके बाद दो गाड़ियों में पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवाज और धुआं उठने के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
उन्होंने बताया कि फिलहाल बमबारी की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
लखीसराय में पुलिस की कार्रवाई से लेकर अपराध की खबरें, यहां पढ़ें जिले का अपडेट
दीवार पर मिले निशान की हो रही जांच
सीडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि घटनास्थल की दीवार पर एक निशान पाया गया है. यह निशान किस चीज से बना है, इसकी जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
घटना की सूचना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी और चर्चाओं का माहौल बना रहा. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए