Video : राष्ट्रपति हो या मजदूर का बच्चा…सबको मिले समान शिक्षा, जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन (Photo: ANI)
Jantar Mantar Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून लाने की घोषणा की. इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार का सबसे बड़ा कदम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाना होगा. जंतर-मंतर पर संगठन का प्रदर्शन जारी है जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है.
Jantar Mantar Video : दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार सुबह (24 जुलाई) भी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन जारी है. संगठन के प्रतिनिधिमंडल की आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात होने वाली है. वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. फिलहाल वह हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है.
जंतर-मंतर पर कई बैनर और पोस्टर लगे हैं. इसमें अलग-अलग नारे लिखे नजर आ रहे हैं. एक पोस्टर पर लिखा है- देश के युवा करे पुकार…पेपर लीक बंद करो सरकार. वहीं दूसरे बैनर में लिखा है- राष्ट्रपति हो या मजदूर का बच्चा…सबको मिले समान शिक्षा…धरना स्थल पर कई छात्रा और दूसरे लोग बैठे वीडियो में नजर आ रहे हैं.
CJP ने पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून लाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा है. CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अगर सरकार सच में कड़ी कार्रवाई करना चाहती है, तो सबसे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाना चाहिए.
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "मोदी जी, कल धर्मेंद्र प्रधान को हटा दीजिए. यह सबसे सख्त कार्रवाई होगी, जो आप कर सकते हैं."
वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तस्वीर साझा कर सरकार के प्रस्तावित कानून पर तंज कसा. तस्वीर में एक व्यक्ति बिना चारदीवारी वाले परिसर का गेट बंद करता दिख रहा है, जिसे कानून की प्रभावशीलता को लेकर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (23 जुलाई) को कहा था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए कड़े प्रावधान वाला विधेयक अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










