26 दिन बाद अनशन तोड़ने पर पत्नी ने कहा- सोनम वांगचुक को गलत न समझें

सोनम वांगचुक अस्पताल में (Photo: PTI)
सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन खत्म कर दिया. गुरुवार (23 जुलाई) आधी रात के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपना अनशन तोड़ा. सरकार से मिले आश्वासन के बाद वांगचुक ने यह फैसला लिया. पढ़ें उनकी पत्नी ने क्या कहा.
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे एंगमो ने लोगों से अपील की है कि वे 26 दिन बाद अनशन खत्म करने के उनके फैसले को लेकर जल्दबाजी में कोई राय न बनाएं. उन्होंने कहा कि वांगचुक ने एक बड़े मुद्दे के लिए अपनी सेहत और शरीर को काफी नुकसान पहुंचाया है. ऐसे में उन्हें आलोचना नहीं, बल्कि लोगों के समर्थन की जरूरत है.
गीतांजलि ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 26 दिन तक किसी बड़े उद्देश्य के लिए अनशन करने वाले व्यक्ति की आलोचना करने से पहले उसके संघर्ष को समझना चाहिए.
गीतांजलि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘’सोनम वांगचुक की आलोचना करने से पहले एक बार सोचिए. उन्होंने खुद से बड़े उद्देश्य के लिए 26 दिन तक उपवास रखा है. आज वह आईसीयू में हैं और इस दौरान उनका 11 किलो वजन कम हुआ है, जिसमें मांसपेशियों का वजन भी शामिल है.उन्होंने आराम नहीं, बल्कि त्याग का रास्ता चुना. हर कोई किसी की निस्वार्थ सेवा और संघर्ष को आंकने के योग्य नहीं होता. कृपया... दिल से सोचिए…‘’
जिस छात्र आंदोलन को वांगचुक समर्थन दे रहे थे, उसके संयोजक अभिजीत दीपके ने अनशन खत्म करने के फैसले का स्वागत किया. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर उनका विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा.
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने का फैसला देश में संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया. उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष के 65 सांसदों की ओर से मिले लिखित आश्वासन के बाद यह कदम उठाया गया है.
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, सोनम वांगचुक को अनशन खत्म करने के लिए मनाने में उनकी पत्नी गीतांजलि एंगमो की अहम भूमिका रही. सरकार और वांगचुक के बीच बातचीत में वह एक कड़ी की तरह काम कर रही थीं. एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, गीतांजलि चाहती थीं कि वांगचुक बातचीत के जरिए समाधान निकालें. उन्होंने वांगचुक को समझाया कि अनशन खत्म कर सरकार से बातचीत का रास्ता अपनाना बेहतर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










