25 जुलाई की टॉप 20 खबरें: पेपर लीक पर NTA का एक्शन, CJP का प्रदर्शन जारी, ईरान का जोरदार पलटवार

25 जुलाई की टॉप 20 खबरें
25 July Top 20 News: NEET-UG पेपर लीक मामले में सरकार एक्शन में है. NTA ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर सख्त कार्रवाई की है. वहीं जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन भी जारी है. CJP धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है. इधर मिडिल ईस्ट में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जोरदार हमले का दावा किया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1-NEET पेपर लीक मामले पर NTA का एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त
NEET Paper Leak: नीट-यूजी पेपर लीक विवाद के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी हो सकती है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2-CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान को हटाने पर अड़ी CJP, जानिए 3 मांगों पर सरकार ने क्या दिया जवाब
CJP Protest: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ CJP प्रतिनिधिमंडल की बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग प्रमुख रूप से रही. संगठन ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई समेत तीन प्रमुख मुद्दे उठाए. सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर जवाब देने के लिए कल दोपहर तक का समय मांगा है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3-NEET विवाद: तीन मांगें... दो घंटे की बैठक, सीजेपी का दावा- मुआवजा-FIR पर सरकार नरम
CJP Protest: NEET प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं हैं. पार्टी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर छात्रों को मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को खत्म करने की मांग की है. सरकार के रुख पर अब सबकी नजर है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4-पेपर लीक पर सख्ती बढ़ेगी, फास्ट-ट्रैक कोर्ट के मसौदे को कैबिनेट की मंजूरी
पेपर लीक की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक नए विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5-NEET आंदोलन में साजिश का एंगल, सुप्रीम कोर्ट बोला- NIA जांच पर केंद्र सरकार ले सकती है फैसला
NEET पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में हुए छात्र आंदोलन को लेकर एक नए मोड़ पर है. याचिकाकर्ता ने प्रदर्शन में राजनीतिक तत्वों की घुसपैठ की आशंका जताते हुए NIA जांच की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6-राहुल गांधी ने घायल छात्र से की मुलाकात, बोले- तिरंगा लेकर कर रहा था प्रदर्शन पुलिस ने चलाई पैलेट गन
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर पुलिस लाठीचार्ज में पैलेट गन से घायल हुए एक युवक को मीडिया के सामने लाकर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लिए युवक पर पैलेट गन चलाई गई, जिससे उसकी एक आंख चली गई.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7-NEET विरोध प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर SC सख्त, CJP की याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई
NEET पेपर लीक के विरोध में CJP के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. पुलिस कार्रवाई को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई होगी. याचिकाकर्ताओं ने पुलिस ज्यादती का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8-जंतर-मंतर से दूर रहें... JNU स्टूडेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी
NEET UG 2026 पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. छात्र परीक्षा में सुधार, पारदर्शी व्यवस्था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इसी बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने अपने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9-हिरासत में लिए गए माले विधायक संदीप सौरभ, 25 जुलाई को बिहार बंद से पहले एक्शन में पुलिस
25 जुलाई को बिहार बंद से पहले पुलिस ने भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ को उनके आवास से हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए जाने से पहले विधायक ने एक वीडियो संदेश जारी कर पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10-"क्या सरकार 20 जिंदगियां वापस ला सकती है?" सांसद डिंपल यादव का भाजपा पर तीखा हमला
UP Politics: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर पेपर लीक और छात्रों की मौतों को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन युवाओं की जान चली गई, क्या सरकार उन्हें वापस ला सकती है? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11-US Iran War : ईरान का दावा, अमेरिकी एयरबेस पर ड्रोन-मिसाइलों की बारिश
ईरान की सेना ने मिडिल ईस्ट में कई अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने का दावा किया है. IRGC ने कुवैत के अली अल सलेम एयर बेस पर हमले किए है. ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि हर हमले का करारा जवाब दिया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12-यूपी में CM योगी का पुतला फूंकने पर इंस्पेक्टर ने निकाली पिस्टल, सोशल मीडिया पर Video वायरल
Jauhar University Protest: अलीगढ़ में मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी पर हुई कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. पुतला दहन को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा पिस्टल निकालने का वीडियो वायरल हो रहा है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13-UP Police से बर्खास्त सिपाही को अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद देंगे 1 लाख रुपये महीना
UP News: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बर्खास्त हुए यूपी पुलिस के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला को अब ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ₹1 लाख प्रतिमाह के वेतन पर काम करने का प्रस्ताव दिया है. यह ऑफर फिर से चर्चा में है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14-बंगाल में मॉब लिंचिंग, आसनसोल में बिजली तार चोरी के संदेह में तीन युवकों की पिटाई
आसनसोल में बिजली के तार चोरी की लगातार वारदातों से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. शुक्रवार को तीन युवकों को संदिग्ध हालत में देखकर भीड़ ने उन्हें बंधक बनाकर पिटाई कर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15-रांची के चर्चित भार्गव सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी विजय टेटे को झटका, जमानत याचिका खारिज
रांची में भार्गव सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय टेटे को अदालत से राहत नहीं मिली है. अपर न्यायायुक्त की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. यह फैसला मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनाया गया है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16-झारखंड: उत्पाद सिपाही और एएसआई नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश
झारखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि उत्पाद सिपाही और एएसआई के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभाग की समीक्षा बैठक में इस पर जोर दिया है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17-21 की उम्र में शादी, 24 में मां, पति की मौत के बाद राजस्थानी बहु ऐसे बनीं DSP
DPS Anju Yadav Success Story: हरियाणा की एक बेटी अंजू यादव ने मिसाल पेश की है. उन्होंने संघर्षों से निकलकर डीएसपी बनने तक का सफर तय किया है. उनकी सक्सेस स्टोरी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो शादी के बाद सपने देखना बंद कर देती हैं. अभी वो राजस्थान में DPS के तौर पे तैनात हैं.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18-135वें डूरंड कप का आगाज कोलकाता डर्बी से, उद्घाटन मुकाबले में भिड़ेंगे ईस्ट बंगाल और मोहन बागान
एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट, 135वें डूरंड कप की शुरुआत प्रतिष्ठित कोलकाता डर्बी से हुई. ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच इस मुकाबले में पुरानी प्रतिद्वंद्विता का रोमांच देखने को मिला.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19-भारत समेत 60 देशों पर ट्रंप का टैरिफ, जानिए किस देश पर कितना लगा शुल्क
अमेरिका ने भारत समेत 60 देशों पर सेक्शन 301 टैरिफ लगाया. जानें क्यों और किस देश पर कितना शुल्क लगा.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20-Ahaan Panday New Movie: 'सैयारा' के बाद अहान पांडे की नई रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट लॉक, इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक
Ahaan Panday New Movie: 'सैयारा' से रातों-रात स्टार बने अहान पांडे अब अपनी अगली फिल्म के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस अनटाइटल्ड फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. जानिए फिल्म कब रिलीज होगी, इसमें कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे और इससे जुड़ी हर बड़ी अपडेट.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










