यूपी में CM योगी का पुतला फूंकने पर इंस्पेक्टर ने निकाली पिस्टल, सोशल मीडिया पर Video वायरल

Updated:
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता और पुलिस में नोंकझोंक

सपा कार्यकर्ता और पुलिस में नोंकझोंक

Jauhar University Protest: अलीगढ़ में मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी पर हुई कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. पुतला दहन को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा पिस्टल निकालने का वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

UP Protest News: अलीगढ़ स्थित मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी पर चल रही कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ में प्रदर्शन किया. कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने धरना दिया और उत्तर प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन की कोशिश करने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. इस दौरान सिविल लाइंस इंस्पेक्टर द्वारा सरकारी पिस्टल निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुतला दहन रोकने पर बढ़ा विवाद

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर यूपी सरकार और केंद्र सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई. इसी दौरान सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने अपनी सरकारी पिस्टल निकाल ली. इस घटना के बाद प्रदर्शनकारी और अधिक नाराज हो गए तथा संबंधित इंस्पेक्टर को निलंबित करने की मांग करने लगे. सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर धक्का-मुक्की का भी आरोप लगाया है. हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इंस्पेक्टर द्वारा पिस्टल निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. फिलहाल, वीडियो की परिस्थितियों और घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक जांच या विस्तृत स्पष्टीकरण की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

सलीम शेरवानी ने सरकार पर साधा निशाना

इस बीच, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी में कथित अवैध निर्माणों को लेकर रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी नोटिस पर योगी सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि भवनों को गिराने से किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा.

यह भी पढ़ें: बहराइच बॉर्डर पर आतंकी नेटवर्क को झटका, 'वारिस पंजाब दे' का वांटेड Terrorist नेपाल से घुसपैठ करते गिरफ्तार


विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola