CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान को हटाने पर अड़ी CJP, जानिए 3 मांगों पर सरकार ने क्या दिया जवाब

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात करते सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका, फोटो- पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CJP Protest: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ CJP प्रतिनिधिमंडल की बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग प्रमुख रूप से रही. संगठन ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई समेत तीन प्रमुख मुद्दे उठाए. सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर जवाब देने के लिए कल दोपहर तक का समय मांगा है.

विज्ञापन

CJP Protest: शुक्रवार (24 जुलाई) को CJP के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात की. बैठक के बाद CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका ने मीडिया को बातचीत की जानकारी दी. CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस की ओर से युवाओं को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा सरकार के सामने प्रमुखता से उठाया.

विज्ञापन
हमने सरकार को बताया कि दिल्ली पुलिस कल रात से लेकर पूरे दिन और आज भी बड़ी संख्या में युवा पुरुषों और महिलाओं को हिरासत में ले रही है. हिरासत में लिए जा रहे लोगों में वे लोग शामिल हैं जो जंतर-मंतर से अपने घर लौट रहे थे, जो विरोध स्थल की ओर जा रहे थे और यहां तक कि वे लोग भी जो प्रदर्शनकारियों के लिए खाना पहुंचा रहे थे. सौरव दास, प्रवक्ता सीजेपी

सौरव दास ने आरोप लगाया कि पुलिस चुनिंदा युवाओं को हिरासत में ले रही है और वकीलों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी भी की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से सरकार और युवाओं के बीच भरोसे की कमी और बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि सरकार की शुरुआती प्रतिक्रिया यह थी कि ऐसी कोई घटना नहीं हो रही है. हालांकि, सरकार ने आश्वासन दिया कि यदि इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तो उन्हें जारी नहीं रहने दिया जाएगा और दिल्ली पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा CJP

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विस्तार से चर्चा हुई.

हमने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या केंद्रीय मंत्रिमंडल से उन्हें हटाए जाने के अलावा कुछ भी स्वीकार्य नहीं होगा. आशुतोष रंका, CJP के प्रवक्ता

रंका ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं और युवाओं में गुस्सा और नाराजगी है. उन्होंने कहा कि युवाओं की भावना साफ है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा और उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि सरकार ने इस मांग पर अपना जवाब देने के लिए कल दोपहर तक का समय मांगा है.

सरकार के सामने सीजेपी ने रखीं तीन प्रमुख मांगें

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के सामने अपनी तीन प्रमुख मांगें रखीं. पार्टी ने साफ कर दिया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा. कॉजपा ने दूसरी मांग के रूप में नीट परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग उठाई है. इसके अलावा, पार्टी ने आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की भी मांग की है. कॉजपा के दो प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली स्थित विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक में ये तीनों मांगें रखीं.


Image


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola