"क्या सरकार 20 जिंदगियां वापस ला सकती है?" सांसद डिंपल यादव का भाजपा पर तीखा हमला

Updated:
विज्ञापन

सांसद डिंपल यादव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Politics: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर पेपर लीक और छात्रों की मौतों को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन युवाओं की जान चली गई, क्या सरकार उन्हें वापस ला सकती है?

विज्ञापन

UP Politics: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और छात्रों की मौत के मुद्दे पर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन युवाओं की जान चली गई, क्या सरकार उन्हें वापस ला सकती है. डिंपल यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है.

विज्ञापन

20 जानें गईं... क्या सरकार उन्हें वापस ला सकती है?

डिंपल यादव ने कहा कि युवाओं के भविष्य से लगातार खिलवाड़ हो रहा है. उन्होंने कहा,"क्या 20 जो जानें गईं सरकार वापस ला सकती है? 2024 में भी यही हुआ था, पेपर लीक हुआ था तो बच्चों ने खुदकुशी करी थी. भारतीय जनता पार्टी के लोगों के हाथ बच्चों के खून से रंगे हैं." सपा सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में विफल रही है, जिसका खामियाजा लाखों अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ रहा है.


पेपर लीक पर फिर गरमाई सियासत

प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. विपक्षी दलों का कहना है कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने युवाओं का भरोसा तोड़ा है और रोजगार की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को मानसिक और आर्थिक संकट में डाल दिया है। इसी मुद्दे को लेकर डिंपल यादव ने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की आवश्यकता बताई.

भाजपा और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज हो रही है. विपक्ष सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगा रहा है, जबकि भाजपा का कहना है कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

डिंपल यादव का यह बयान समाजवादी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया मंच से भी साझा किया गया है. बयान के सामने आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. एक ओर समर्थक सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा नेता विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चालान कटते ही बेकाबू हुआ ऑटो चालक, सड़क पर तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश, Video Viral


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola