राहुल गांधी ने घायल छात्र से की मुलाकात, बोले- तिरंगा लेकर कर रहा था प्रदर्शन पुलिस ने चलाई पैलेट गन

Updated:
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पैलेट गन से घायल छात्र

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर पुलिस लाठीचार्ज में पैलेट गन से घायल हुए एक युवक को मीडिया के सामने लाकर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लिए युवक पर पैलेट गन चलाई गई, जिससे उसकी एक आंख चली गई.

विज्ञापन

Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए एक युवक को मीडिया के सामने पेश किया. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राहुल गांधी ने दावा किया कि युवक शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लेकर खड़ा था, तभी उस पर पैलेट गन चलाई गई. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार कह रही है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ, जबकि युवक की एक आंख की रोशनी चली गई है. राहुल गांधी ने कहा कि हजारों छात्रों पर लाठीचार्ज और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया.

विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा और पेपर लीक का भी उठाया मुद्दा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि घायल युवक ने पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक होने से उसका भविष्य प्रभावित हुआ. उन्होंने कहा कि नौकरी की मांग कर रहे युवाओं की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया. उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि युवक शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लेकर खड़ा था, तभी दिल्ली की ओर से उस पर पैलेट गन चलाई गई.

पहले भी आंदोलनों में पेलेट गन के इस्तेमाल पर उठते रहे हैं सवाल

भारत में पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. खासकर जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने के मामलों में आंखों की रोशनी जाने जैसी घटनाएं सामने आई थीं. मानवाधिकार संगठनों और विपक्षी दलों ने समय-समय पर इसके इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं. अब जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन को लेकर भी इसी तरह के आरोपों ने राजनीतिक बहस तेज कर दी है.

सरकार और विपक्ष आमने-सामने

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों के बाद छात्र आंदोलन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गया है।. विपक्ष मोदी सरकार से जवाब मांग रहा है, जबकि सरकार पहले ही पेलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों से इनकार कर चुकी है. अब इस मामले में जांच और आधिकारिक तथ्यों का इंतजार किया जा रहा है. यह मुद्दा आने वाले दिनों में संसद से लेकर सड़क तक राजनीतिक टकराव का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़ें- पेपर लीक पर सख्ती बढ़ेगी, फास्ट-ट्रैक कोर्ट के मसौदे को कैबिनेट की मंजूरी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola