मुजफ्फरपुर बंद 2026 अपडेट: चौक-चौराहों पर भारी पुलिसबल तैनात, कई स्कूल बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
शहर के कल्याणी चौक पर एसएसपी और अन्य पुलिसबल, फोटो- प्रभात खबर
मुजफ्फरपुर में छात्र संगठनों द्वारा प्रस्तावित बंदी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. शहर के प्रमुख चौकों पर पुलिसबल की तैनाती की गई है. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.
प्रभात खबर पर देखिए शहर में बंदी का हाल
View on Instagram
ड्रोन से रखी जा रही नजर

छात्राओं का प्रदर्शन

मिठनपुरा चौक से छात्राओं ने निकाला विरोध मार्च

“असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा”
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि आंदोलन या प्रदर्शन के नाम पर उपद्रव मचाने और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा. नियमानुसार ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध न केवल विधि सम्मत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, बल्कि उनके द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की पूरी वसूली भी उन्हीं से की जाएगी.
एहतियातन बंद किये गए शहर के कई स्कूल
बिहार बंद को देखते हुए जिले के सभी निजी स्कूल संचालकों ने सतर्कता बरती है. छात्रों की सुरक्षा और संभावित ट्रैफिक बाधाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकतर प्राइवेट स्कूलों को आज को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, बंद के दौरान सड़कों पर उपद्रव या जाम की स्थिति में छोटे बच्चों को असुविधा हो सकती है. इस वजह से स्कूल बंद कर दिये गये हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए