बीज क्षेत्र के नियामक ढांचे पर दिल्ली में बैठक, किसान नेता नीरज नयन को मिला निमंत्रण
नीरज नयन
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग 10 सितंबर को दिल्ली में बीज क्षेत्र के नियामक ढांचे को लेकर किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगा. इस अहम संवाद में देश भर के किसान नेताओं से सुझाव लिए जाएंगे.
मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से 10 सितंबर को दिल्ली में बीज क्षेत्र के नियामक ढांचे को लेकर देश के किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी. बैठक में किसान प्रतिनिधियों से सुझाव लिये जाएंगे. इस संवाद में शहर के किसान नेता नीरज नयन को भी आमंत्रित किया गया है.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की निदेशक अलका तिवारी ने नीरज नयन को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है.
देशभर के किसान प्रतिनिधि होंगे शामिल
नीरज नयन ने बताया कि बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों के किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में बीज क्षेत्र से जुड़े नियामक ढांचे पर चर्चा के साथ किसान प्रतिनिधियों के सुझाव लिये जाएंगे.
उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े विषयों पर आयोजित इस संवाद में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी महत्वपूर्ण है.
यह भी पढ़ें
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए