सकरा विधायक के आवास पर पहुंचे जदयू के कई विधायक, भोजन के साथ हुई राजनीतिक मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

विधायक आदित्य कुमार के आवास पर जुटे जदयू नेता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सकरा विधायक आदित्य कुमार के आवास पर जदयू के कई विधायक और प्रकोष्ठ अध्यक्षों का स्वागत किया गया. यह स्वागत कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की सफलता के बाद हुआ.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: सकरा विधायक आदित्य कुमार के सदातपुर स्थित आवास पर मंगलवार को जदयू के कई विधायक और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पहुंचे. जिला के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नेताओं के भोजन की व्यवस्था सकरा विधायक के आवास पर की गयी.

विज्ञापन

फूल-माला और अंगवस्त्र से हुआ स्वागत

सकरा विधायक आदित्य कुमार और उनके कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में पहुंचे सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा, नरकटिया विधायक सह जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार, इसलामपुर विधायक सह प्रदेश छात्र प्रभारी रुहेल रंजन, कांटी विधायक अजीत कुमार, जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार और छात्र के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार का फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.

इस अवसर पर सकरा विधायक आदित्य कुमार ने कहा कि पिछले दिनों कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कम समय में सफल आयोजन को लेकर उन्हें असीम स्नेह दिया था. इसी क्रम में क्षेत्र के विधायक और पार्टी नेताओं का स्वागत किया गया है.

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का किया गया था आयोजन

विदित हो कि पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सकरा विधायक आदित्य कुमार के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम में जदयू के कई विधायक, MLC, पूर्व विधायक और अन्य नेता समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए थे.

कार्यक्रम की सफलता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने विशेष रूप से विधायक आदित्य कुमार की सराहना की थी.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर सकरा प्रखंड अध्यक्ष साधु शरण कुशवाहा, यशवंत प्रसाद, उदय कुमार, शिवजी साह, सोनेलाल चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, श्रीनाथ साह, केशव चौबे, अनिल पंडित, मंकु पाठक, मोहन साह, बीरेंद्र साह, राहुल चौधरी, पंकज साह, शंकर पासवान, गणेश साह, नंदकिशोर सिंह, प्रिंस सिंह, श्याम प्रसाद कुशवाहा, रामवृक्ष राय, लक्ष्मण पासवान, असलम मियां सहित जदयू के अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

जेल से छूटने के बाद बनाया गिरोह, दो माह में 60 चोरी की वारदात; मास्टरमाइंड समेत पांच गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन