रूहेल रंजन बोले: छात्र जदयू कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण, कॉलेजों में सक्रियता बढ़ाने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छात्र जदयू मुजफ्फरपुर इकाई ने एक अहम बैठक आयोजित की. प्रदेश प्रभारी रूहेल रंजन ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से तैयार करने की घोषणा की. छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा भी दिया गया.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: इमलीचट्टी स्थित जदयू जिला प्रधान कार्यालय के कर्पूरी सभागार में छात्र जनता दल यूनाइटेड की मुजफ्फरपुर इकाई की ओर से छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन चंदन पांडे ने किया.

विज्ञापन

समारोह में छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी व विधायक रूहेल रंजन, प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार, विधायक विशाल साह, समृद्ध शर्मा, श्रीमती कोमल सिंह, ई. अजीत कुमार, आदित्य कुमार और जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार का अंगवस्त्र और फूलमाला से स्वागत किया गया.

प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित होंगे कार्यकर्ता

बैठक को संबोधित करते हुए छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रूहेल रंजन ने कहा कि छात्र जदयू के सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से विश्वविद्यालय और कॉलेजों में छात्रों की समस्याओं को मुस्तैदी से उठाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए छात्र नेता पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर आ सकते हैं. नीतीश कुमार के सिद्धांतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का आह्वान किया.

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और स्कॉलरशिप का किया जिक्र

छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और स्कॉलरशिप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से छात्र हितों के लिए संकल्पित होकर काम करने की अपील की.

छात्र समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा

कार्यक्रम में मौजूद विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने अनुभव साझा किये. नेताओं ने आश्वासन दिया कि छात्र जदयू द्वारा तैयार मंचों पर उपस्थित होकर वे विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन में सहयोग करेंगे.

इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के सदस्य प्रो. शब्बीर अहमद, कुंदन शांडिल्य, अशोक झा, भारतेंदु सिंह सहित सैकड़ों छात्र जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें

जदयू नेताओं ने सकरा विधायक आदित्य कुमार के आवास पर की मुलाकात, कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन