JUT: प्रो डीके सिंह और दो वर्ष तक बने रहेंगे कुलपति, मिली मंजूरी

जेयूटी. घेरे में प्रो डीके सिंह की फाइल फोटो
झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) के कुलपति प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने पद पर बने रहेंगे. राज्यपाल ने उनके कार्यकाल का विस्तार स्वीकृत कर दिया है.
JUT News: प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) के कुलपति बने रहेंगे. प्रो सिंह को मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद राज्यपाल ने भी अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. प्रो सिंह को दो वर्ष या उम्रसीमा 70 वर्ष (जो पहले हो) के तहत अवधि विस्तार दिया गया है. उच्च व तकनीक शिक्षा विभाग द्वारा शीघ्र ही अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. झारखंड विवि संशोधित अधिनियम के तहत इन्हें विस्तार दिया गया है. पूर्व में नियुक्ति या विस्तार संबंधी अधिसूचना लोकभवन द्वारा जारी की जाती थी, अब उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा अधिसूचना जारी किया जायेगा.
2023 में बनाया गया था कुलपति
प्रो सिंह को तत्कालीन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के कार्यकाल में 25 जुलाई 2023 को जेयूटी का कुलपति बनाया था. तीन वर्ष का कार्यकाल 25 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा था. बीआईटी सिंदरी के निदेशक पद के साथ-साथ प्रो सिंह विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि, रांची विवि व डीएसपीएमयू के भी कुलपति के प्रभार में रहे. आइआईटी (आइएसएम) धनबाद के सीनेट सदस्य रह चुके हैं.
तकनीकी शिक्षा और प्लेसमेंट पर दिया विशेष जोर
अपने कार्यकाल में प्रो सिंह ने राज्य के इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक सहित विवि से संचालित अन्य कोर्स के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये. प्लेसमेंट व तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विवि व उद्योगों व अन्य संस्थओं के साथ एमओयू किया. विभिन्न औद्योगिक घराने से सीएसआर फंड के माध्यम से प्रयोगशाला, इनक्यूबेशन सेंटर आदि तैयार कराया. प्रो सिंह 1984 में बीआइटी सिंदरी से इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की है.
ये भी पढ़ें- JPSC Exam Controversy: सीआईडी ने टीडीपीएल के तीन कर्मचारी को किया गिरफ्तार, रांची के दो होटलों में छापेमारी
ये भी पढ़ें-रांची में पुलिस मुठभेड़: जमीन कारोबारी भार्गव सिंह का हत्यारा सत्यम पाठक ढेर होते-होते बचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










