बंगाल: दुर्गापुर में NIA की कार्रवाई, सुबह-सुबह एक युवक को उठाया

घर पर पहुंची एनआईए की टीम
केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दुर्गापुर के स्टील पार्क इलाके में छापेमारी कर गुलाम राजा नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, फर्जी पासपोर्ट मामले की जांच के चलते यह गिरफ्तारी हुई हो सकती है.
दुर्गापुर से अविनाश की रिपोर्ट
केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने सोमवार सुबह दुर्गापुर थाना क्षेत्र के मेन गेट स्टील पार्क इलाके में छापेमारी कर गुलाम राजा नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. कार्रवाई सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई. एनआईए की छह अधिकारियों की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से इलाके में पहुंची और संबंधित मकान को चारों ओर से घेरकर तलाशी अभियान चलाया. जांच के बाद अधिकारियों ने गुलाम राजा को कड़ी सुरक्षा के बीच अपने साथ ले लिया.
ट्रैवल्स एजेंसी में था गुलाम राजा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुलाम राजा पिछले लगभग तीन वर्षों से स्टील पार्क के एक किराये के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था. बताया जाता है कि उसके ससुर इसीएल में कार्यरत थे और सेवानिवृत्ति के बाद मेन गेट इलाके में ही रहते हैं. गुलाम राजा की गिरफ्तारी किस मामले में की गई है, इस संबंध में एनआईए की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि वह छत्तीसगढ़ की एक ट्रैवल्स एजेंसी में कई वर्षों से कार्यरत था.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कुछ दिन पहले बदला था अपना नंबर
पड़ोसी शहाबुद्दीन अंसारी ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट मामले की जांच शुरू होने के बाद गुलाम राजा करीब छह महीने पहले दुर्गापुर आ गया था. उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया था और लगभग 15–20 दिन पहले कुछ दिनों के लिए अचानक गायब भी हो गया था. स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि उसकी गिरफ्तारी फर्जी पासपोर्ट से जुड़े किसी मामले में हुई हो सकती है. हालांकि एनआईए ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










