Dhanush Politics Entry: क्या राजनीति में एंट्री करने वाले हैं धनुष? एक स्पीच ने बढ़ाई हलचल

धनुष, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhanush Politics Entry: चेन्नई में हुए एक ब्लड डोनेशन कैंप में धनुष की स्पीच के बाद उनके राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई है. जानिए उन्होंने ऐसा क्या कहा, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस नई-नई अटकलें लगाने लगे.
Dhanush Politics Entry: तमिल सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक और वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने चेन्नई में अपने फैन क्लब की तरफ से आयोजित एक ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने अपने फैंस से ऐसी बात कही, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई.
Dhanush Speech: आखिर धनुष ने ऐसा क्या कहा?
कार्यक्रम में धनुष ने अपने फैंस से कहा कि इतने सारे लोग एक जगह इकट्ठा हुए हैं, यह बहुत बड़ी ताकत है. लेकिन इस ताकत का इस्तेमाल सिर्फ फिल्म रिलीज, ऑडियो लॉन्च या फैन मीट तक सीमित नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों की मदद करें और समाज के लिए अच्छे काम करें. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके फैंस ऐसा करेंगे तो उन्हें उन पर और ज्यादा गर्व होगा.
Dhanush Political Entry: क्यों शुरू हुई राजनीति में आने की चर्चा?
धनुष की इस स्पीच के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि वह शायद राजनीति में आने की तैयारी कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि जिस तरह विजय ने पहले फैन क्लब के जरिए समाज सेवा शुरू की और बाद में राजनीति में आए, धनुष भी शायद उसी रास्ते पर चल रहे हैं. हालांकि, धनुष ने खुद कभी यह नहीं कहा कि वह राजनीति में आ रहे हैं.



Fan Club Welfare Work: पहले से करते रहे हैं समाज सेवा
धनुष के फैन क्लब कई सालों से ब्लड डोनेशन कैंप, बाढ़ राहत और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में मदद जैसे काम करते रहे हैं. इस बार भी उन्होंने अपने फैंस से ऐसे काम और बढ़ाने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर इलाके के लोगों की जरूरत को समझें और जितनी मदद कर सकते हैं, करें.
Dhanush Politics Rumours: क्या सच में राजनीति में आएंगे?
NDTV में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धनुष भविष्य में राजनीति में आने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी उनका पूरा फोकस फिल्मों पर है. वहीं, उनके पिता कस्तूरी राजा ने भी पहले कहा था कि राजनीति में आना हर किसी का अधिकार है, हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि धनुष ऐसा करेंगे या नहीं.
फिलहाल धनुष ने अपनी राजनीतिक एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. ऐसे में अभी यह सिर्फ अटकलें हैं. लेकिन उनकी एक स्पीच ने जरूर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.
यह भी पढ़ें- क्या ‘पुष्पा’ से इंस्पायर्ड है धनुष की ‘ओम’? डायरेक्टर ने दूर की फैंस की गलतफहमी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










