45 हजार वोट पाने वाली रेखा गुप्ता पर तेजस्वी को भरोसा, बांकीपुर में किया जीत का दावा

Updated:
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और रेखा गुप्ता

तेजस्वी यादव और रेखा गुप्ता

Tejashwi Yadav: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद ने पूरी ताकत लगा दी है. तेजस्वी यादव ने पटना में रेखा कुमारी गुप्ता के समर्थन में बड़ा रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा को मुख्य प्रतिद्वंद्वी बताया और प्रशांत किशोर को चुनावी मुकाबले से बाहर बताया.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन की उम्मीदवार रेखा कुमारी गुप्ता के समर्थन में सोमवार को बड़ा रोड शो निकाला. रोड शो की शुरुआत पटना के मीठापुर स्थित मुख्य चुनाव कार्यालय से हुई. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उनके साथ मौजूद रहे.

रोड शो शुरू करने से पहले तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि इस बार बांकीपुर की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत तय है. उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में राजद मजबूत स्थिति में है.

भाजपा से सीधी लड़ाई, प्रशांत किशोर पर भी बोले

तेजस्वी यादव ने कहा कि बांकीपुर में राजद की सीधी टक्कर भाजपा से है. उन्होंने यह भी कहा कि जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की चुनाव में कोई चर्चा नहीं है. उनके मुताबिक मुकाबला सिर्फ राजद और भाजपा के बीच है.

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि कई वर्षों तक इस सीट पर एक ही परिवार का कब्जा रहा, लेकिन इलाके के विकास के लिए कोई बड़ा काम नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि अब लोग बदलाव चाहते हैं और इसका असर चुनाव में दिखाई देगा.

भाजपा और राजद के उम्मीदवार कौन हैं

भारतीय जनता पार्टी ने इस बार नितिन नवीन की सीट से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं राजद ने लगातार दूसरी बार रेखा कुमारी गुप्ता पर भरोसा जताया है. 2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने नितिन नवीन के खिलाफ चुनाव लड़ा था और 45 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे.

तेजस्वी यादव का रोड शो मीठापुर से शुरू होकर चांदपुर बेला, सिपारा, विग्रहपुर, पोस्टल पार्क, चिरैयाटाड़ पुल, गोरिया टोली, लालजी टोला होते हुए सब्जीबाग तक पहुंचा. पूरे रास्ते समर्थकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विदेश दौरे से लौटते ही संभाली चुनावी कमान

तेजस्वी यादव रविवार को विदेश यात्रा से पटना लौटे थे. अगले ही दिन उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार की कमान संभालते हुए रोड शो किया और पार्टी उम्मीदवार के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया.

इसे भी पढ़ें: क्या पुलिस प्रदर्शनकारियों पर चला सकती है AK-47? समझिए पूरी कानूनी प्रक्रिया



विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन