नशे की हालत में पटना हाईकोर्ट के दो वकील धराए, छज्जुबाग CJM आवास पहुंचे थे पैरवी करने
पटना हाईकोर्ट का फाइल फोटो
पटना पुलिस ने एक चौंकाने वाली कार्रवाई में पटना हाईकोर्ट के दो युवा वकीलों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. यह घटना तब हुई जब वे छज्जुबाग स्थित सीजेएम आवास पर एक आरोपी की पैरवी करने पहुंचे थे.
Patna News : पटना पुलिस ने पटना हाईकोर्ट के दो युवा वकीलों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया. इन दोनों को छज्जुबाग स्थित सीजेएम आवास से पकड़ा गया है. पकड़े गये वकीलों में आकाश केशव और वर्ती कुमार शामिल हैं.
मिली जानकारी के अनुसार,शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई छात्रों को पकड़ा था. उनके खिलाफ केस दर्ज किये गये थे और फिर रविवार की देर रात सीजेएम के छज्जुबाग स्थित आवास पर पेश किया गया. इस दौरान दोनों वकील शराब पी कर एक आरोपी की पैरवी करने पहुंचे थे.
सीजेएस के निर्देश पर की गयी जांच
लेकिन सीजेएम के समक्ष सुनवाई के दौरान दोनों वकीलों के बोलचाल से पता चल गया कि वे लोग शराब के नशे में है. साथ ही उनके समीप जाकर जांच की गयी तो शरीर से शराब की दुर्गंध आ रही थी. इसके बाद सीजेएम न्यायालय के निर्देश पर दोनों की ब्रेथ एनलाइजर से शराब पीने की जांच की गयी. इस दौरान शराब पीने की पुष्टि हो गयी.
पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
इसके बाद उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम और अन्य आरोपों के तहत में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने दोनों वकील की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए