BCCI-BCB के बीच बातचीत जारी, सितंबर में बदल सकता है टीम इंडिया का शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

भारत बनाम बांग्लादेश 2024 टी20 सीरीज के दौरान (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय क्रिकेट टीम का सितंबर में बांग्लादेश दौरा फिर से संभव हो सकता है. BCCI और BCB के बीच तारीखों को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अंतिम फैसला भारत सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा. इस दौरे से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज पर भी असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

भारत का सितंबर में होने वाला बांग्लादेश दौरा अब संभव नजर आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BCCI और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इस दौरे की तारीखों पर बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, दौरा तभी होगा जब भारत सरकार इसकी मंजूरी देगी. अगर सरकार से हरी झंडी मिल जाती है, तो भारतीय टीम सितंबर के पहले सप्ताह में बांग्लादेश का दौरा कर सकती है. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ उसी समय होने वाली टी20 सीरीज को आगे बढ़ाया जा सकता है.

विज्ञापन

भारत का बांग्लादेश दौरा पहले पिछले साल होना था, लेकिन दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. बाद में BCCI और BCB ने आपसी सहमति से इस छह मैचों (तीन वनडे और तीन टी20) की सीरीज को सितंबर 2026 के लिए पुनर्निर्धारित किया था.

एक या दो शहरों में हो सकती है पूरी सीरीज

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, BCB चाहता है कि तीनों टी20 मुकाबले एक ही शहर में और तीनों वनडे दूसरे शहर में खेले जाएं. ढाका और चट्टोग्राम सबसे संभावित मेजबान शहर हैं. दोनों बोर्डों के अधिकारियों ने हाल ही में लंदन में ICC बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा भी की. हालांकि, अंतिम फैसला भारत सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा.

अफगानिस्तान सीरीज पर पड़ सकता है असर

सितंबर में अफगानिस्तान को नई दिल्ली में भारत की मेजबानी करते हुए तीन टी20 मैचों की ऐतिहासिक सीरीज खेलनी है. लेकिन यदि बांग्लादेश दौरे को मंजूरी मिल जाती है तो इस सीरीज की तारीखें आगे बढ़ाई जा सकती हैं. रिपोर्ट के अनुसार, BCCI अधिकारियों ने माना है कि अफगानिस्तान के साथ तय कार्यक्रम इस समय सबसे बड़ी चुनौती है.

सितंबर में खाली है भारत का कार्यक्रम

भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टी20 टीम 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जापान में होने वाले एशियाई खेल 2026 में हिस्सा लेगी. ऐसे में सितंबर के पहले दो सप्ताह का समय बांग्लादेश दौरे के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव का ट्रेनिंग वीडियो वायरल, टीम इंडिया में वापसी के लिए 1000 गेंदों का किया अभ्यास


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola