कम तेल में बनकर तैयार हो जाते हैं ये क्रिस्पी सूजी अप्पे, सुबह के नाश्ते के लिए हैं एकदम परफेक्ट

Updated:
विज्ञापन

सुबह के नाश्ते के लिए सूजी के अप्पे Ai image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Instant Suji Appe: अगर सुबह की जल्दी में समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो इंस्टेंट तैयार हो जाए और हर किसी को पसंद भी आए, तो सूजी अप्पे एक शानदार ऑप्शन हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से एकदम सॉफ्ट ये टेस्टी अप्पे नाश्ते से लेकर शाम की चाय तक हर मौके का मजा दोगुना कर देते हैं.

विज्ञापन

Instant Suji Appe: अगर आप सुबह की भागदौड़ में एक ऐसा ब्रेकफास्ट बनाना चाहते हैं जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाए, खाने में भी बहुत टेस्टी लगे और आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद रहे, तो सूजी अप्पे से बेहतर ऑप्शन शायद ही आपके लिए कोई और हो. बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से बिल्कुल रुई की तरह सॉफ्ट, ये अप्पे बड़ों के साथ-साथ छोटे बच्चों को भी बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं. इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में बहुत ही कम तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जिस वजह से यह और भी ज़्यादा लाइट और हेल्दी ब्रेकफास्ट बन जाता है. सिर्फ सुबह के नाश्ते में ही नहीं, आप इस डिश को शाम की चाय के साथ भी ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

विज्ञापन
step by step suji appe recipe
step by step suji appe recipe

सूजी अप्पे बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • सूजी: 1 कप
  • फ्रेश दही: आधा कप
  • पानी: जरूरत के हिसाब से लगभग आधा कप
  • प्याज: 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर: 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च: आधी बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च: 2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया: 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • राई: आधा छोटा चम्मच
  • कढ़ी पत्ता: 7 से 8
  • ईनो या बेकिंग सोडा: आधा छोटा चम्मच
  • तेल: 1 से 2 चम्मच, अप्पे सेकने के लिए
  • नमक: अपने स्वाद के अनुसार

ये भी पढ़ें: सुबह टिफिन को लेकर होती है टेंशन? 10 मिनट में बन जाएंगे ये 5 टेस्टी ऑप्शन, स्वाद ऐसा कि बच्चे हो जाएंगे आपके फैन

सूजी अप्पे बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

1

सूजी अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें सूजी और दही को डालकर मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल बना लें. इस बात का ख्याल रखें कि घोल बहुत ज्यादा पतला न हो जाए. अब इसे ढक्कन से ढककर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी पानी सोखकर अच्छे से फूल जाए.


2

अब करीबन 20 मिनट बाद इस घोल को दोबारा चेक करें. अगर सूजी ज्यादा गाढ़ी हो गई हो, तो 1 से 2 चम्मच पानी और मिला लें. अब इसमें कटी हुई सब्जियां जैसे कि प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप चाहें तो एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गरम करके राई और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाएं और उसे इस घोल में डाल दें.


3

अब अप्पे स्टैंड को हल्की आंच पर गैस पर रखें और इसके सभी खानों में 2-2 बूंद तेल लगाएं ताकि अप्पे चिपके नहीं. जब स्टैंड थोड़ा गरम हो जाए, तब सूजी के घोल में ईनो या बेकिंग सोडा डालें और चम्मच से एक ही तरफ घुमाते हुए हल्के हाथ से मिला लें.


4

इसके बाद चम्मच की मदद से घोल को अप्पे स्टैंड के सभी खानों में भर दें और ढक्कन लगाकर धीमी से मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें. जब अप्पे नीचे से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें चम्मच या कांटे की मदद से पलट दें. अब दूसरी तरफ भी हल्का सा तेल लगाएं और बिना ढके 2 से 3 मिनट तक पकने दें.


5

जब अप्पे दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाएं और गोल्डन दिखने लगें, तो उन्हें प्लेट में निकाल लें. इस गर्मागर्म सूजी अप्पे को आप नारियल की चटनी, धनिया-पुदीने की हरी चटनी या फिर टमाटर केचप के साथ खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सुबह ऑफिस की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे हैं नाश्ता? 10 मिनट में तैयार करें ये 3 हेल्दी ब्रेकफास्ट


विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 00:20:00Cook: 00:20:00

Ingredients

  • सूजी: 1 कप
  • फ्रेश दही: आधा कप
  • पानी: जरूरत के हिसाब से लगभग आधा कप
  • प्याज: 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर: 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च: आधी बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च: 2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया: 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • राई: आधा छोटा चम्मच
  • कढ़ी पत्ता: 7 से 8
  • ईनो या बेकिंग सोडा: आधा छोटा चम्मच
  • तेल: 1 से 2 चम्मच, अप्पे सेकने के लिए
  • नमक: अपने स्वाद के अनुसार

Instructions

  1. सूजी अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें सूजी और दही को डालकर मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल बना लें. इस बात का ख्याल रखें कि घोल बहुत ज्यादा पतला न हो जाए. अब इसे ढक्कन से ढककर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सूजी पानी सोखकर अच्छे से फूल जाए.
  2. अब करीबन 20 मिनट बाद इस घोल को दोबारा चेक करें. अगर सूजी ज्यादा गाढ़ी हो गई हो, तो 1 से 2 चम्मच पानी और मिला लें. अब इसमें कटी हुई सब्जियां जैसे कि प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप चाहें तो एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गरम करके राई और कढ़ी पत्ते का तड़का लगाएं और उसे इस घोल में डाल दें.
  3. अब अप्पे स्टैंड को हल्की आंच पर गैस पर रखें और इसके सभी खानों में 2-2 बूंद तेल लगाएं ताकि अप्पे चिपके नहीं. जब स्टैंड थोड़ा गरम हो जाए, तब सूजी के घोल में ईनो या बेकिंग सोडा डालें और चम्मच से एक ही तरफ घुमाते हुए हल्के हाथ से मिला लें.
  4. इसके बाद चम्मच की मदद से घोल को अप्पे स्टैंड के सभी खानों में भर दें और ढक्कन लगाकर धीमी से मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें. जब अप्पे नीचे से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें चम्मच या कांटे की मदद से पलट दें. अब दूसरी तरफ भी हल्का सा तेल लगाएं और बिना ढके 2 से 3 मिनट तक पकने दें.
  5. जब अप्पे दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाएं और गोल्डन दिखने लगें, तो उन्हें प्लेट में निकाल लें. इस गर्मागर्म सूजी अप्पे को आप नारियल की चटनी, धनिया-पुदीने की हरी चटनी या फिर टमाटर केचप के साथ खा सकते हैं.