पटना के बिक्रम में नियमित आने वाले छात्रों का सम्मान, बढ़ा हौसला

नियमित उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
पटना जिले के बिक्रम में प्रगतिशील पत्रकार संघ ने पार्वती उच्च विद्यालय के नियमित छात्रों को सम्मानित किया. इस पहल का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. मुख्य अतिथि ज्ञान शंकर ने नियमित पढ़ाई को सफलता की कुंजी बताया.
पटना जिले के बिक्रम से रवि प्रकाश की रिपोर्ट
पटना जिले के बिक्रम प्रखंड स्थित पार्वती उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को प्रगतिशील पत्रकार संघ की ओर से नियमित रूप से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित उपस्थिति, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.
नियमित पढ़ाई से मिलती है सफलता : ज्ञान शंकर
समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं पटना जिला प्रभारी ज्ञान शंकर ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने और समय का सदुपयोग करते हुए निरंतर अध्ययन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि नियमित छात्र पढ़ाई के साथ जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हैं.
सम्मान से बढ़ता है बच्चों का मनोबल
विशिष्ट अतिथि शैलेश कुमार ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की.
विद्यालय प्रशासन ने जताया आभार
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने की. उन्होंने सभी अतिथियों और पत्रकार संघ के सदस्यों का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अमित्रजीत उर्फ बाउल जी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार अजय कुमार ने किया.
10 छात्र-छात्राओं को मिला प्रशस्ति पत्र
समारोह में नियमित उपस्थिति और अनुशासित शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अदिति कुमारी, शोभा कुमारी, काजल कुमारी, नंदनी कुमारी, कशिश परवीन, लोकेश कुमार, चन्द्रवेव भगत, संजीत शर्मा, रमेश राम और मो. अनवर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल की सराहना
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक, पत्रकार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सभी ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










