'अगर छात्रों को रिहा नहीं किया तो NDA को महंगा पड़ेगा', गिरफ्तारी और AK-47 से फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

FIR On Students: बिहार में प्रदर्शन के बाद 400 से भी ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है. इतना ही नहीं, प्रदर्शन के दौरान एके-47 से फायरिंग भी की गई थी. इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदर्शनकारियों के समर्थन में आ गए हैं और सरकार को चेतावनी दे दी है.

विज्ञापन

FIR On Students: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर एक्टिव मोड में आ गए हैं. 25 जुलाई को हुए प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और फायरिंग किए जाने को लेकर वे भड़क गए हैं. तेजस्वी यादव ने एक्स के जरिए एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने सरकार पर तंज कसने के साथ-साथ चेतावनी भी दे दी है.

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिखा, 'तमाम लोकतांत्रिक परंपराओं को त्याग देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई गई है'. आगे उन्होंने यह भी लिखा कि 'छात्रों से समझौते के बाद भी बिहार में हजारों छात्रों पर फर्जी केस दर्ज कर हिरासत में लिया जा रहा है, परिजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है. अगर छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो NDA सरकार को महंगा पड़ेगा'.

प्रदर्शनकारियों को मिला तेजस्वी का सपोर्ट

इस तरह से तेजस्वी यादव ने प्रदर्शनकारियों का पूरा सपोर्ट कर दिया है. उन्होंने सीधा-सीधा सरकार को चेतावनी भी देते हुए खामियाजा भुगतने की बात कह दी है. इधर, सीवान जिले में एक जवान की वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया कि वह एके-47 से फायरिंग कर रहा है. इसके बाद मामले की जांच की गई और उसे निलंबित कर दिया गया.

पटना लौटते ही दी थी चेतावनी

तेजस्वी यादव लंबे समय के बाद रविवार को पटना लौटे. इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के वक्त उन्होंने सरकार पर तंज कसा था. तेजस्वी यादव ने कहा था, छात्र अपने भविष्य को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसे लेकर दिल्ली में छात्रों की मांग पर सहमति बन चुकी है. साथ ही आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे को वापस लेने का फैसला लिया गया. इसके बावजूद छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

इस दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार को सोमवार यानी कि आज तक के लिए अल्टीमेटम भी दिया था. उन्होंने स्पष्ट किया था कि सोमवार तक अगर केस वापस नहीं किया जाता है और छात्रों को रिहा नहीं किया जाता है तो विपक्ष बड़ा आंदोलन करेगा.

Also Read: 'बर्थडे के लिए केक लेकर लौट रहा था, तभी हुई फायरिंग', बिहार में प्रदर्शन को लेकर 400 से अधिक गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन