पटना: बेली रोड पुल पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरायी, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में बेली रोड पुल पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

Road accident in Patna : पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के बेली रोड पुल पर रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतकों की पहचान मीराचक, मनेर निवासी सुजल उर्फ सागर कुमार और यारपुर रोड नंबर तीन, गर्दनीबाग निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है. घायल प्रिंस कुमार का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

घूमने निकले थे तीनों युवक

जानकारी के अनुसार, सुजल, पवन और प्रिंस रविवार देर रात बाइक से घूमने निकले थे. बेली रोड पुल पर पहुंचने के दौरान तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

पवन की मौके पर ही हो गयी मौत

हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे. बताया जाता है कि पवन कुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराये अपने साथ ले गये. वहीं, गंभीर रूप से घायल सुजल और प्रिंस को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया.

इलाज के दौरान सुजल ने तोड़ा दम

पीएमसीएच में इलाज के दौरान सुजल उर्फ सागर कुमार की भी मौत हो गयी. वहीं, प्रिंस कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है. चिकित्सक उसकी निगरानी में इलाज कर रहे हैं.

पुलिस ने बाइक जब्त कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन