'छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम ही जानलेवा', प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी बोले- ये सरकार झूठी

Updated:
विज्ञापन

राहुल गांधी, कांग्रेस नेता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NEET Paper Leak FIR: बिहार में 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान कुछ जिलों में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए फायरिंग की गई. इसके साथ ही 400 से ज्यादा की गिरफ्तारी भी हुई है. इस मामले में अब विपक्ष का गुस्सा फूट पड़ा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को झूठा बताया.

विज्ञापन

NEET Paper Leak FIR: 'छात्रों के खिलाफ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है. पहले भी कहा है, ये सरकार झूठी है'. यह बातें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखी है. बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और प्रदर्शन के दौरान एके- 47 से फायरिंग को लेकर उन्होंने सीधा सरकार पर तंज कसा है. राहुल गांधी ने सरकार को झूठा बताया.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने एक्स पर क्या लिखा?

कांग्रेस नेता ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'खबर आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार करके उनपर FIR की जा रही है'. केंद्र सरकार को उन्होंने निशाने पर लेते हुए सवाल किया कि कहां गया वादा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा? उल्टा उनपर घातक हमले और बर्बरता की जा रही है.

आगे उन्होंने यह भी लिखा, 'दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चली और बिहार में AK-47. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार हो या दिल्ली हर जगह पैटर्न एक ही है. पहले भी कहा है, ये सरकार झूठी है. सुधार इनके बस का नहीं है. अपनी बातों से मुकर जाएगी और हर तरकीब से छात्रों की आवाज दबाएगी'. इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी से छात्रों से माफी मांगने की बात कही.

केंद्र सरकार ने किया था ऐलान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों की मांग पूरी की गई थी. इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ-साथ यह भी ऐलान किया गया था कि आंदोलन के दौरान जिन भी प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज किए गए हैं, उसे वापस लिए जायेंगे. लेकिन इसके बावजूद बिहार में प्रदर्शनकारियों को जेल भेजे जाने पर विपक्ष गुस्से में है.

सीवान में की गई थी फायरिंग

इतना ही नहीं, बिहार के सीवान जिले में तो प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए एके- 47 से फायरिंग की गई थी. इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद उसकी जांच की गई. जांच के बाद कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले जवान अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई पुलिस हेडक्वार्टर से मिले आदेश के बाद किया गया है.

Also Read: 'अगर छात्रों को रिहा नहीं किया तो NDA को महंगा पड़ेगा', गिरफ्तारी और AK-47 से फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव की चेतावनी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन