बंगाल: आंगनबाड़ी कर्मी के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, केंद्र में ताला जड़ की तबादले की मांग

लोगों को समझाते पुलिस कर्मी
पुरुलिया के संतुड़ी ब्लॉक में ग्रामीणों का गुस्सा आंगनबाड़ी कर्मी के दुर्व्यवहार और घटिया खाने को लेकर फूट पड़ा. निवासियों ने केंद्र पर ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे कामकाज ठप हो गया.
पुरुलिया. आंगनबाड़ी कर्मी के कथित दुर्व्यवहार और बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा प्रसूति माताओं को घटिया गुणवत्ता का खाना देने के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. इस लंबे समय से चली आ रही शिकायत को लेकर पुरुलिया जिले के संतुड़ी ब्लॉक स्थित नामो-कोटलडीह गांव के निवासियों ने सोमवार सुबह आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला जड़ दिया और जमकर प्रदर्शन किया.
आंगनबाड़ी केंद्र का कामकाज ठप
ग्रामीणों के इस उग्र प्रदर्शन के कारण आंगनबाड़ी केंद्र का सारा कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया, जिससे लाभार्थी बच्चे और महिलाएं पौष्टिक भोजन से वंचित रह गए. इस घटना से पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को संभालने के लिए संतुड़ी थाने की पुलिस बाल विकास परियोजना (CDPO) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोगों को समझाने का काम जारी
उन्होंने ग्रामीणों को समझाने और मामले को शांत कराने के लिए काफी देर तक बातचीत की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका. आंगनबाड़ी कर्मीयों के तत्काल तबादले की मांग पर अड़े हुए हैं. एहतियात के तौर पर आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रशासन का कहना है कि लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. आगे कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










