Patna Student Arrests LIVE: आधी रात छज्जूबाग जज आवास पर 87 प्रदर्शनकारियों की पेशी, बेल खारिज, 258 भेजे गए बेउर जेल

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार छात्रों की जज आवास में पेशी

बिहार बंद के दौरान छज्जूबाग जज आवास पर करीब 200 छात्रों की पेशी हुई. बाहर परिजन अपने बच्चों का इंतजार करते रहे. गिरफ्तार छात्रों पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

बुक खरीदने गए छात्र को पुलिस ने उठाया

गिरफ्तार छात्र का दोस्त
गिरफ्तार छात्र का दोस्त

गिरफ्तार छात्र के दोस्त ने दावा किया कि उसका साथी बुक खरीदने गया था. इसी दौरान पुलिस उसे पकड़कर ले गई. पहले उसे गांधी मैदान थाना ले जाया गया, फिर दूसरे थाना में शिफ्ट कर दिया गया. दोस्त का आरोप है कि छात्र को 30 से 35 घंटे तक थाने में रखा गया.

बेऊर जेल भेजे गए छात्रों का छलका दर्द

प्रभात खबर से बात करते हुए छात्र
प्रभात खबर से बात करते हुए छात्र

बेऊर जेल भेजे जा रहे छात्रों ने पुलिस वाहन में अपना दर्द बयां किया. एक छात्र ने कहा, "मेरी गलती बस इतनी है कि मेरे अंदर का देशभक्त जाग गया." वहीं दूसरे छात्र ने कहा, "सर, बचा लीजिए. सुबह से भूखे हैं और बहुत मारा गया है." बता दें कि 22 और 25 जुलाई को पटना में हुए छात्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

छात्र प्रदर्शन, 24 एफआईआर, 258 जेल भेजे गए

पटना में 22 और 25 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. गांधी मैदान, कोतवाली, सचिवालय और पाटलिपुत्र थाना में अब तक 24 एफआईआर दर्ज की गई हैं. इन मामलों में 285 नामजद और करीब छह हजार अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. पुलिस अब तक 258 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. अन्य आरोपितों की तलाश जारी है.

मां तुम खाना खायी हो?

छज्जूबाग में जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को कैदी वैन से लेकर पहुंची, तब एक भावुक दृश्य देखने को मिला. वैन के अंदर बैठे एक युवक की नजर अपनी मां पर पड़ी. उसने मां से पूछा, "मां, तुमने सुबह से कुछ खाया है कि नहीं. कुछ खा लो. परेशान मत हो, सब ठीक हो जाएगा." बेटे की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए.

बेउर जेल भेजे गए 87 छात्र, जमानत से इनकार

छात्रों को ले जाती पुलिस
छात्रों को ले जाती पुलिस

देर रात गिरफ्तार किए गए 87 छात्रों को बेउर जेल भेज दिया गया. जज के आवास पर सभी छात्रों को पेश किया गया, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली. वकीलों ने बताया कि धारा 109 लगने की वजह से बेल देने से इनकार किया गया. पुलिस ने दो वकीलों को भी हथकड़ी के साथ कोर्ट में पेश किया. सुनवाई के दौरान जज ने गांधी मैदान थाना अध्यक्ष समेत एक अन्य पुलिसकर्मी को शो कॉज नोटिस जारी किया.

Patna Student Arrests LIVE: आधी रात छज्जूबाग जज आवास पर 87 प्रदर्शनकारियों की पेशी, बेल खारिज, 258 भेजे गए बेउर जेल

बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को छज्जूबाग स्थित जज आवास लाया गया. यहां करीब 200 छात्रों की पेशी हुई. अंदर सुनवाई चलती रही, जबकि बाहर बड़ी संख्या में परिजन अपने बच्चों का इंतजार करते रहे. गिरफ्तार छात्रों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. परिजनों ने आरोप लगाया कि कई छात्रों को बिना किसी गलती के हिरासत में लिया गया और उन्हें लंबे समय तक भोजन भी नहीं मिला.

विज्ञापन
विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन