दांतन में खड़े कंटेनर से टकराया मालवाहक ट्रक, केबिन में फंसे चालक की मौत

Author Jitesh borkar|Edited by Mithilesh Jha
Updated:
विज्ञापन
खड़े कंटेनर से टकराई मालवाहक लॉरी, केबिन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत, खलासी बाल-बाल बचा   | Prabhat Khabar Network

खड़े कंटेनर से टकराई मालवाहक लॉरी, केबिन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत, खलासी बाल-बाल बचा | Prabhat Khabar Network

पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन में खड़े कंटेनर से लॉरी टकराने से चालक की मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना क्षेत्र के घोलाई मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक मालवाहक लॉरी चालक की दर्दनाक मौत हो गयी. सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर के पीछे तेज रफ्तार लॉरी के टकरा जाने से चालक गंभीर रूप से केबिन में फंस गया.

देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान सबुज मल्लिक (32 वर्ष) के रूप में हुई है. वह पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़बेता का निवासी था.

पुलिस एवं स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार तड़के एक माल से लदी लॉरी बेलदा की ओर से ओडिशा जा रही थी. जब लॉरी दांतन थाना अंतर्गत घोलाई मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची, तभी चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा.

इसके बाद लॉरी सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर के पिछले हिस्से से जोरदार तरीके से जा टकरायी. टक्कर इतनी भीषण थी कि लॉरी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया. घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम और दांतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

हादसे में लॉरी का खलासी बाल-बाल बच गया और उसे मामूली चोटें आयी हैं. दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त लॉरी और कंटेनर को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया, जिससे यातायात सामान्य हो सका.

फिलहाल दांतन थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक अनुमान है कि तेज रफ्तार या चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है.


विज्ञापन
Jitesh Borkar

लेखक के बारे में

By Jitesh Borkar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola