छत्तीसगढ़ SET के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
CG SET 2026 Registration: अगर आप कॉलेज या यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (CG SET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
CG SET 2026 Registration: छत्तीसगढ़ स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (CG SET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाना होगा. इच्छुक उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.
CG SET 2026 क्या है?
CG SET परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता हासिल करना चाहते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और अन्य जरूरी शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए.
जरूरी तारीखें
| कार्यक्रम | तारीख |
| आवेदन शुरू | 23 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अगस्त 2026 |
| फीस जमा करने की आखिरी तारीख | 17 अगस्त 2026 |
| आवेदन सुधार (Correction Window) | 18 से 20 अगस्त 2026 |
| परीक्षा तिथि | 4 अक्टूबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 28 सितंबर 2026 |
कौन कर सकता है आवेदन?
CG SET 2026 के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं.
यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, कॉमर्स, लॉ, संस्कृत, मनोविज्ञान, योग, प्रबंधन, पत्रकारिता, फाइन आर्ट्स, संगीत, नृत्य, थिएटर समेत कई विषयों के लिए आयोजित होगी.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर CG SET 2026 Online Form के लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें: पीछे छूट गया NEET पेपर लीक! जंतर मंतर पर हावी हुई राजनीति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए