पत्रकारों पर हमले के विरोध में खड़गपुर में निकली मौन रैली

Author Jitesh borkar|Edited by Mithilesh Jha
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता में पत्रकारों पर हुये हमले के विरोध में खड़गपुर में प्रेस क्लब की मौन रैली, पथसभा में पत्रकारों ने उठाई सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में खड़गपुर प्रेस क्लब ने मौन रैली निकाली और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

कोलकाता में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में रविवार को प्रेस क्लब ऑफ खड़गपुर की ओर से शहर में विशाल मौन रैली निकाली गयी और अंत में पथसभा का आयोजन किया गया. विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, समाजसेवियों और विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पत्रकारों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया.

विज्ञापन

मौन रैली की शुरुआत खड़गपुर शहर के बेगदा इलाके से हुई. इसके बाद रैली महावीर पेट्रोल पंप होते हुए बोगदा पोस्ट ऑफिस क्षेत्र तक पहुंची, जहां पथसभा आयोजित की गयी. पूरे मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराते हुए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता बनाए रखने की अपील की.

पथसभा में डॉ दीपक कुमार दासगुप्ता, सुमन कुमार दास, तारकेश्वर ओझा, अभिमन्यु गुप्ता, डी भानु, मनीष रामटेक, सुभाष लाल, राजेंद्र राव, अजय कुमार शर्मा, एसए खान, मानिक मंडल सहित कई पत्रकारों ने कोलकाता में पत्रकारों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की. सभा में मौजूद पत्रकारों ने राज्य सरकार और प्रशासन से मांग की कि मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola