Bihar Student Protest: छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो बिहार की धरती पर होगी क्रांति, तेजस्वी यादव का सरकार को अल्टीमेटम

तेजस्वी यादव
Bihar Student Protest: बांकीपुर उपचुनाव के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि यदि नीट पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए और उन्हें रिहा न किया गया, तो बिहार में बड़ा आंदोलन होगा.
Bihar Student Protest: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीठापुर से अपना विशाल रोड शो किया. इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का मुद्दा उठाया. उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आज रात तक गिरफ्तार छात्रों की रिहाई नहीं हुई और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो बिहार की धरती पर आंदोलन खड़ा होगा.
बिहार क्रांति और बदलाव की धरती है
रोड शो के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ऐतिहासिक रूप से क्रांति और बदलाव की धरती रहा है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार बाद में यह न कहे कि उन्हें पहले से आगाह नहीं किया गया था.
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि जिस तरह केंद्र सरकार ने किसानों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया था, ठीक उसी तरह अब देश के भविष्य यानी छात्रों के साथ भी अन्याय किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि अब आम लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर से भरोसा उठ चुका है.
छात्रों पर गोली चलाने की घटना बेहद गंभीर और अभूतपूर्व
सीवान में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने इसे एक बेहद गंभीर मामला बताया. उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में बड़े से बड़े आंदोलनों को नियंत्रित करने के लिए कभी भी AK-47 जैसे हथियारों का इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन बिहार में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोलियां चलाई गईं. तेजस्वी ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल छात्र मात्र 16 से 17 साल के थे, जो केवल नीट पेपर लीक मामले में न्याय की गुहार लगा रहे थे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पुलिसकर्मी का निलंबन महज दिखावा
तेजस्वी यादव ने सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश आखिर किसने दिया था. उन्होंने एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किए जाने की कार्रवाई को दिखावटी करार दिया.
तेजस्वी ने मांग की कि केवल छोटे कर्मचारियों पर गाज गिराने के बजाय आदेश देने वाले बड़े अधिकारियों की पहचान की जाए. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस मामले में संबंधित एसपी, गृह मंत्री या अन्य बड़े जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई सख्त कदम उठाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: क्या पुलिस प्रदर्शनकारियों पर चला सकती है AK-47? समझिए पूरी कानूनी प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










